फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan vs England Pakistan cricket board chairman Mohsin Naqvi on his criticism over dropped seven players

आलोचकों पर बरसे मोहसिन नकवी: सात खिलाड़ियों को स्वदेश बुलाने के फैसले का किया बचाव, टीम को लेकर क्या बोले?

Thu, 03 Sep 2026 01:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 03 Sep 2026 01:40 PM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पिछड़ने के बाद आलोचना का सामना कर रहे पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने आलोचकों पर जवाब दिया है। नकवी ने कहा कि वह आलोचनाओं से नहीं डरते हैं, लेकिन उन लोगों की नहीं सुनेंगे जिन्होंने अपने जीवन में कुछ हासिल नहीं किया है।

विज्ञापन
Pakistan vs England Pakistan cricket board chairman Mohsin Naqvi on his criticism over dropped seven players
मोहसिन नकवी - फोटो : PCB

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट में जारी उठापटक के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने आलोचकों को जवाब दिया है। नकवी ने इंग्लैंड दौरे के बीच में टेस्ट टीम से सात खिलाड़ियों को बाहर करने, मुख्य कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को वापस बुलाए जाने के बाद हो रही तीखी आलोचना पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबलों में बड़ी हार झेलने के बाद पीसीबी को पूर्व क्रिकेटरों की तरफ से भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। पीसीबी अध्यक्ष होने के साथ-साथ पाकिस्तान के गृह मंत्री का पद संभाल रहे नकवी का कहना है कि वह आलोचनाओं से डरते नहीं हैं, लेकिन अगर ऐसी बातें उन लोगों की तरफ से आती हैं जिन्होंने अपने जीवन में कुछ हासिल नहीं किया है, तो इससे उन पर कोई फर्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

Pakistan vs England Pakistan cricket board chairman Mohsin Naqvi on his criticism over dropped seven players
पाकिस्तान क्रिकेट में घमासान - फोटो : IANS
क्यों मचा है पाकिस्तान क्रिकेट में घमासान?
  • पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान इस तरह सीरीज में 0-2 से पिछड़ गया है।
  • पाकिस्तान के इस प्रदर्शन के बाद पीसीबी ने कठोर रवैया अपनाया और तीसरे टेस्ट में सात खिलाड़ियों को बाहर कर दिया। इतना ही नहीं बोर्ड ने दौरे के बीच से मुख्य कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी वापस बुला लिया।
  • पीसीबी के इस फैसले का पाकिस्तान में पुरजोर विरोध हो रहा है। कई पूर्व खिलाड़ियों ने बोर्ड के इस फैसले की आलोचना की है। अब इसे लेकर नकवी का बयान सामने आया है। 
विज्ञापन

नकवी बोले- आलोचना से कभी नहीं डरा 
एक पाकिस्तानी चैनल से बातचीत करते हुए मोहसिन नकवी ने कहा, 'मैं कभी भी आलोचना से नहीं डरा हूं और न ही कभी डरूंगा। जो लोग यह कह रहे हैं कि मेरे आने के बाद से क्रिकेट बर्बाद हो गया है, वे जाकर देख लें कि मेरे आने से पहले रैंकिंग क्या थी।' मोहसिन नकवी ने यह भी कहा कि वह वसीम अकरम जैसे कद के खिलाड़ी की बात सुनने के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्होंने अन्य लोगों की आलोचनाओं को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि उन्हें तथ्यों की कोई जानकारी नहीं है।

इंग्लैंड दौरे से वापस भेजे गए खिलाड़ियों में सीनियर खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान और सलमान आगा के अलावा इमाम-उल-हक, अली उस्मान, आमेर जमाल, अवैस जफर और खुर्रम शहजाद शामिल हैं। उनकी जगह टेस्ट टीम में जिन नए खिलाड़ियों को बुलाया गया है, उनमें सईम अयूब, अब्दुल्ला फजल, अराफात मिन्हास, मोहम्मद इमरान जूनियर, साद बेग, मोहम्मद इमरान रंधावा और रजाउल्लाह शामिल हैं। 

Pakistan vs England Pakistan cricket board chairman Mohsin Naqvi on his criticism over dropped seven players
मिस्बाह उल हक - फोटो : PCB
चयन समिति को जारी किया कारण बताओ नोटिस
खबरों के अनुसार, पीसीबी ने अपनी चयन समिति को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और टेस्ट टीम में इमाम-उल-हक तथा मोहम्मद रिजवान के चयन के पीछे के तर्क पर सवाल उठाए हैं। इसके अलावा, पीसीबी ने टेस्ट टीम के कोच का जिम्मा भी माइक हेसन को सौंप दिया है, जबकि एशले नॉफ्के को गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। इस बीच, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक ने चयन समिति और लाहौर स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी में बल्लेबाजी सलाहकार के अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed