फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mumbai vs Chandigarh Elite Group D Ranji Trophy match highlights and result updates in hindi

रणजी ट्रॉफी: तीन दिन के अंदर मुंबई ने दर्ज की जीत, चंडीगढ़ को पारी और 155 रनों से हराया; बोनस अंक भी मिला

Tue, 13 Oct 2026 04:08 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 13 Oct 2026 04:08 PM IST
सार

मुंबई ने रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप डी मुकाबले में चंडीगढ़ को पारी और 155 रनों से हराया। मुंबई ने महज तीन दिन के अंदर जीत दर्ज की और रणजी ट्रॉफी के इस सीजन की जीत से शुरुआत की।

विज्ञापन
Mumbai vs Chandigarh Elite Group D Ranji Trophy match highlights and result updates in hindi
मुंबई टीम - फोटो : PTI

विस्तार

मुंबई ने रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप डी मुकाबले में मंगलवार को चंडीगढ़ को पारी और 155 रन से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। मुंबई ने तीन दिन के अंदर जीत दर्ज की और बोनस अंक भी हासिल किया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई के गेंदबाजों ने चंडीगढ़ की दूसरी पारी में भी शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


मुंबई ने दिया था फॉलोऑन 
मुंबई ने इससे पहले सोमवार को मैच के दूसरे दिन चंडीगढ़ की पहली पारी महज 78 रन पर समेट कर 351 रन की बढ़त हासिल कर उसे फॉलोऑन दिया। चंडीगढ़ ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट गंवाया था। मुंबई के गेंदबाजों ने मंगलवार को मेहमान टीम की दूसरी पारी 52.1 ओवर में 196 रन पर समेट दी। शम्स मुलानी ने 69 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि तनुष कोटियान ने 30 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन


इससे पहले मुंबई ने अपनी पहली पारी में 429 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। टीम के लिए कप्तान सिद्धेश लाड ने 86, मुशीर खान ने 65 रन, कोटियन ने 58 और मोहित अवस्थी ने नाबाद 56 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed