फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Japan uses easy cricket guide for Asian Games fans; Sachin Tendulkar praises initiative

जापान में क्रिकेट को समझाने की अनोखी पहल: एशियाड में दर्शकों को बांटी गई आसान भाषा वाली गाइड, सचिन भी मुरीद

Tue, 22 Sep 2026 04:02 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Tue, 22 Sep 2026 04:02 PM IST
सार

जापान में क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने के लिए एशियन गेम्स आयोजकों ने स्थानीय दर्शकों के बीच आसान और चित्रों वाली गाइडबुक बांटी, जिसमें खेल के नियम, रन, आउट और अंपायर के संकेत समझाए गए हैं।सचिन तेंदुलकर ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि क्रिकेट को नए घरों तक पहुंचते देखना खास है और जापानी टीम के प्रयास की भी तारीफ की।

विज्ञापन
Japan uses easy cricket guide for Asian Games fans; Sachin Tendulkar praises initiative
जापान में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए नई पहल - फोटो : ANI-IANS

विस्तार

जापान में क्रिकेट अभी भी ज्यादातर लोगों के लिए नया खेल है, लेकिन एशियन गेम्स 2026 के दौरान स्थानीय दर्शकों को इस खेल से जोड़ने के लिए आयोजकों ने खास पहल की है। स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे जापानी प्रशंसकों के बीच क्रिकेट को आसान तरीके से समझाने वाली एक चित्रों से सजी दो पन्नों की गाइडबुक बांटी जा रही है। महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी इस पहल की तारीफ की है।
विज्ञापन

सचिन भी हुए प्रभावित
सचिन ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'क्रिकेट को नए घर तलाशते देखना बहुत खास है। भारत को जापान के खिलाफ खेलते देखना अपने आप में शानदार है, लेकिन जिस चीज ने मुझे मुस्कुराने पर मजबूर किया, वह यह थी कि प्रवेश द्वार पर दर्शकों को क्रिकेट समझने के लिए रेकनर दिए जा रहे थे।' उन्होंने आगे कहा, 'हम सभी ने अपना पहला क्रिकेट मैच देखा है। यह देखकर अच्छा लगता है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपना पहला क्रिकेट मैच देखने का मौका मिल रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पहली बार क्रिकेट देखने वालों के लिए आसान बनाई गई जानकारी
  • आयोजकों की ओर से तैयार की गई इस गाइड में क्रिकेट के उन पहलुओं को बेहद सरल और दृश्यात्मक तरीके से समझाया गया है, जिन्हें पहली बार खेल देखने वाला दर्शक आसानी से समझ सके।
  • गाइड की शुरुआत क्रिकेट के बुनियादी परिचय से होती है। इसमें बताया गया है कि क्रिकेट दो टीमों के बीच खेला जाता है और प्रत्येक टीम में 11 खिलाड़ी होते हैं। एशियन गेम्स में इस्तेमाल हो रहे टी20 प्रारूप में प्रत्येक पारी 20 ओवर की होती है, जबकि एक मुकाबला करीब तीन घंटे तक चल सकता है।
  • गाइड में यह भी समझाया गया है कि दोनों टीमें बारी-बारी से बल्लेबाजी और गेंदबाजी करती हैं तथा ज्यादा रन बनाने वाली टीम मुकाबला जीतती है। किसी टीम की पारी 10 विकेट गिरने के बाद 20 ओवर पूरे होने से पहले भी समाप्त हो सकती है।

मैदान से लेकर रन बनाने तक, तस्वीरों में समझाया क्रिकेट
  • जापानी दर्शकों को क्रिकेट के मैदान और खिलाड़ियों की अलग-अलग भूमिकाओं से परिचित कराने के लिए गाइड में चित्रों का इस्तेमाल किया गया है। इसमें गेंदबाज, बल्लेबाज, विकेटकीपर, अंपायर और फील्डरों की स्थिति को समझाया गया है।
  • रन बनाने के तरीकों को भी बेहद सरल अंदाज में बताया गया है। विकेटों के बीच दौड़कर रन बनाने के अलावा गेंद के बाउंड्री तक पहुंचने पर चार रन और बिना जमीन पर टप्पा खाए सीमा रेखा के पार जाने पर छह रन मिलने की जानकारी दी गई है।

रन आउट से लेकर एलबीडब्ल्यू तक, आउट होने के तरीके भी समझाए
क्रिकेट के सबसे जटिल हिस्सों में से एक माने जाने वाले आउट होने के तरीकों को भी गाइड में चित्रों के जरिए समझाया गया है। इसमें रन आउट, बोल्ड, स्टंप्ड, हिट विकेट, कैच और एलबीडब्ल्यू को शामिल किया गया है। हर तरीके के साथ छोटे-छोटे चित्र और आसान शब्दों में उसका मतलब बताया गया है, ताकि नए दर्शकों को मैदान पर होने वाली घटनाओं को समझने में परेशानी न हो।

अंपायर के इशारों का भी दिया गया मतलब
गाइड की एक खास विशेषता अंपायर के संकेतों को समझाने वाला हिस्सा है। इसमें फोर, सिक्स, नो-बॉल, बाय, आउट और वाइड जैसे संकेतों को चित्रों के साथ समझाया गया है। इसके अलावा स्कोरबोर्ड को पढ़ने का तरीका भी बताया गया है। दर्शक यह समझ सकें कि टीम ने कितने रन बनाए हैं, कितने ओवर हो चुके हैं और कितने विकेट गिर चुके हैं, इसके लिए स्कोरबोर्ड के अलग-अलग हिस्सों को उदाहरण के साथ समझाया गया है।

Japan uses easy cricket guide for Asian Games fans; Sachin Tendulkar praises initiative
भारत-जापान मुकाबला - फोटो : BCCI Twitter
जापान में क्रिकेट के विस्तार की झलक
जापान में क्रिकेट अभी पारंपरिक तौर पर लोकप्रिय खेलों में शामिल नहीं रहा है। ऐसे में एशियन गेम्स में भारत-जापान जैसे मुकाबले स्थानीय दर्शकों को इस खेल से परिचित कराने का एक बड़ा अवसर दे रहे हैं। आयोजकों की यह पहल इस बात को भी दर्शाती है कि क्रिकेट को सिर्फ मैदान पर मुकाबले के तौर पर पेश करने के बजाय नए दर्शकों को खेल की भाषा समझाने और उन्हें मुकाबले का हिस्सा महसूस कराने की कोशिश की जा रही है।

सचिन तेंदुलकर ने भी अपने पोस्ट में जापान की टीम के प्रयास की सराहना करते हुए लिखा, 'जापान की टीम को चुनौती स्वीकार करते और मुकाबला करते देखना भी अच्छा लगा।' इस तरह, एशियन गेम्स में क्रिकेट का यह आयोजन सिर्फ मैदान पर खेले जा रहे मैचों तक सीमित नहीं है, बल्कि जापानी दर्शकों के लिए इस खेल को समझने और उससे जुड़ने की एक नई शुरुआत भी बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed