फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur: Chhattisgarh Gets 182 Crore for Agriculture Development, Focus on Rabi Crops and Oilseeds

छत्तीसगढ़ में कृषि विकास को मिली सौगात: केंद्र ने दिए 182 करोड़ रुपये, दलहन-तिलहन का रकबा बढ़ाने की तैयारी

Wed, 30 Sep 2026 10:03 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 30 Sep 2026 10:03 AM IST
सार

नई दिल्ली में राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन के दौरान छत्तीसगढ़ के कृषि क्षेत्र को केंद्र से 182 करोड़ रुपये की राशि मिली है। इससे कृषि विकास योजनाओं को गति देने के साथ रबी सीजन की तैयारियों, दलहन-तिलहन का रकबा बढ़ाने और किसानों तक लाभ पहुंचाने पर जोर रहेगा।

विज्ञापन
Raipur: Chhattisgarh Gets 182 Crore for Agriculture Development, Focus on Rabi Crops and Oilseeds
छत्तीसगढ़ को कृषि विकास के लिए केंद्र से मिले 182 करोड़ रुपये - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार ने नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के कृषि क्षेत्र के विकास के लिए 182 करोड़ रुपये के बजट आवंटन की घोषणा की है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम की उपस्थिति में इस राशि की घोषणा की। इससे राज्य में कृषि क्षेत्र से जुड़ी नई योजनाओं को गति मिलेगी और रबी फसल की तैयारियों को मजबूती प्राप्त होगी।

विज्ञापन


रबी फसल और अभियानों पर विशेष ध्यान 
राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन के दौरान रबी सीजन की तैयारियों और केंद्र सरकार की कृषि योजनाओं को छत्तीसगढ़ में प्रभावी ढंग से लागू करने को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। बैठक में किसानों तक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने और कुल कृषि उत्पादन में वृद्धि दर्ज करने पर विशेष जोर दिया गया। 
विज्ञापन


182 करोड़ रुपये के इस नए आवंटन से प्रदेश में चल रहे विकसित संकल्प अभियान और खेत बचाओ अभियान को मजबूती मिलेगी। सरकार का प्राथमिक उद्देश्य कृषि उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ किसानों तक योजनाओं का पारदर्शी लाभ पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: रसोइयों के मानदेय भुगतान की मुश्किल होगी दूर, 117 करोड़ रुपये के पुनर्विनियोजन को मंजूरी

दलहन और तिलहन का रकबा बढ़ाने की योजना
सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के भीतर दलहन और तिलहन फसलों का क्षेत्रफल बढ़ाने की विशेष रणनीति पर गहन विचार-विमर्श हुआ। इसके साथ ही राज्य में कृषि उत्पादन बढ़ाने और किसानों को बेहतर कृषि व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। स्वीकृत की गई राशि मिलने से प्रदेश की विभिन्न कृषि योजनाओं तथा अभियानों की रफ्तार बढ़ेगी। इससे रबी सीजन के दौरान किसानों को सहायता मिलेगी और खेती से जुड़े अभियानों को जमीनी स्तर पर गति प्राप्त होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed