{"_id":"6abbf357d0ce4c135a0fbbf3","slug":"a-tiny-guest-arrived-in-raigarh-on-ganesh-chaturthi-15-days-later-villagers-celebrated-the-elephant-calfs-chhathi-post-birth-ritual-and-this-unique-event-is-the-talk-of-the-town-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4780991-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़ में अनोखा आयोजन: हाथी के नन्हे शावक की छठी मनाई, ग्रामीणों ने जंगल में पूजा कर रखी दावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़ में अनोखा आयोजन: हाथी के नन्हे शावक की छठी मनाई, ग्रामीणों ने जंगल में पूजा कर रखी दावत
Wed, 30 Sep 2026 09:26 AM IST
रायगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 09:26 AM IST
सार
ग्रामीणों ने 15 दिन पहले जन्मे नन्हे हाथी की छठी का अनोखा आयोजन किया। जंगल की सीमा पर हुए इस आयोजन में गांव के लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से पूजा-अर्चना कर शावक के स्वस्थ जीवन की कामना की।
विज्ञापन
नन्हे हाथी शावक की छठी
विस्तार
जिले में गणेश चतुर्थी के दिन जन्मे नन्हे हाथी शावक की छठी का आयोजन किए जाने की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। शावक के जन्म के 15 दिन बाद मंगलवार को ग्रामीणों ने विधि विधान पूर्वक यह अनोखा आयोजन किया और शावक के स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में गांव के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ वन मंडल के बाकारुमा रेंज के ससकोबा परिसर में गणेश चतुर्थी के दिन जन्मे हाथी के नवजात शावक को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। शावक के जन्म के बाद मंगलवार को गनपतपुर और ससकोबा के बीच स्थित पुल के समीप पहाड़ी जंगल की सीमा पर ग्रामीणों ने नवजात शावक की छठी का कार्यक्रम आयोजित किया। ग्रामीणों ने इसे परंपरा के अनुरूप मनाते हुए जंगल में भोजन तैयार किया और विधि-विधान तथा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की। जंगल की सीमा पर आयोजित इस कार्यक्रम की पूरे क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: राशनकार्डधारियों के लिए राहत: सितंबर का खाद्यान्न अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा, 71 लाख को 90% चावल वितरित
विज्ञापन
कार्यक्रम में गनपतपुर गांव के सरपंच हरिओमशंकर राठिया, हरिश्चंद्र राठिया, ससकोबा टीएसएस अध्यक्ष बोधसिंह राठिया, ससकोबा सरपंच पति अनिल कुमार राठिया, मुनेश्वर राठिया (डीसीसी), रैरूमा खुर्द के अमित कुमार राठिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और बच्चे मौजूद रहे।
गांव में 31 हाथियों का दल मौजूद
गौरतलब है कि वर्तमान में बाकारुमा रेंज के ससकोबा क्षेत्र में हाथियों का दल मौजूद है, जिसमें करीब 31 हाथियों की मौजूदगी बताई है। वन विभाग की टीम लगातार हाथियों के दल की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और गांव के लोगों को हाथियों से दूरी बनाए रखने अपील की जा रही है।