{"_id":"6a99021325827e642401834a","slug":"youth-found-dead-inside-room-in-anchi-dadar-missing-for-three-days-katghora-police-seize-body-probe-underway-korba-news-c-1-1-noi1487-4680977-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा: तीन दिन से घर से था लापता युवक, कमरे के अंदर मिला शव; इलाके में सनसनी, मौत की गुत्थी में उलझी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा: तीन दिन से घर से था लापता युवक, कमरे के अंदर मिला शव; इलाके में सनसनी, मौत की गुत्थी में उलझी पुलिस
Thu, 03 Sep 2026 01:14 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:14 PM IST
सार
गांव में सुनसान कमरे के अंदर युवक अभिनय रजक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
घटना स्थल की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के आंची दादर गांव में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक सुनसान कमरे के अंदर युवक का शव मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना के बाद कटघोरा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अभिनय रजक, पिता शंकर रजक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक का शव एक कमरे के अंदर पड़ा मिला था। ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ने के बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के साथ शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा कार्रवाई शुरू की। मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
मामला संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का होने के कारण पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक नशे का आदी था और अक्सर शराब के नशे में रहता था। कुछ लोगों ने आशंका जताई है कि नशे की हालत में उसकी तबीयत बिगड़ने से मौत हुई होगी। हालांकि पुलिस ने अभी इस संभावना की पुष्टि नहीं की है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
पुलिस आसपास के लोगों और मृतक के परिजनों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि युवक आखिरी बार कब और किसके साथ देखा गया था। साथ ही वह सुनसान कमरे तक कैसे पहुंचा, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मौत हादसा है, आत्महत्या या किसी अन्य वजह से हुई है, इसका खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।