फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dispute Began During the Dashgatra Ritual: Villager Taken to a Drain on Suspicion of Witchcraft, Beaten to Dea

सीजी: दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप, 'बैगा' की पीट-पीटकर हत्या; तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 12 Sep 2026 01:33 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Sat, 12 Sep 2026 01:33 PM IST
सार

कबीरधाम में जादू-टोने के संदेह में ग्रामीण को नाले के पास ले जाकर लाठी-पत्थर से पीटा गया। गंभीर चोटों से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर दो नाबालिगों को अभिरक्षा में लिया है।
 

विज्ञापन
Dispute Began During the Dashgatra Ritual: Villager Taken to a Drain on Suspicion of Witchcraft, Beaten to Dea
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम कांदावानी में दशगात्र कार्यक्रम के दौरान जादू-टोना करने के संदेह को लेकर शुरू हुआ विवाद हत्या में बदल गया। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने रामसिंह बैगा को पकड़कर गांव से लगे बरसाती नाले की ओर ले गए और वहां लाठी, पत्थर तथा हाथ-मुक्कों से जमकर मारपीट की। गंभीर चोटों के कारण रामसिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन


थाना प्रभारी कुकदूर निरीक्षक संतोष मिश्रा के अनुसार, 9 सितंबर को ग्राम कांदावानी में रामसिंह बैगा के दामाद चैतराम बैगा का दशगात्र कार्यक्रम था। इसी दौरान रामसिंह पर जादू-टोना करने का संदेह जताते हुए कुछ ग्रामीणों से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने रामसिंह को पकड़ लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि उसे गांव से बाहर नाले की ओर ले जाकर लाठी और पत्थर से हमला किया गया। इस दौरान हाथ-मुक्कों से भी मारपीट की गई। गंभीर चोट लगने के बाद रामसिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि
घटना के अगले दिन 10 सितंबर को मृतक की पत्नी सवनीबाई बैगा ने कुकदूर थाने में शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें मृत्यु की प्रकृति हत्यात्मक पाई गई। इसके बाद पुलिस ने धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर महर सिंह बैगा (24), धनसू बैगा (21) और जोगी बैगा (21) को हिरासत में लिया। जांच के दौरान पुलिस के सामने यह बात आई कि रामसिंह को कथित तौर पर हत्या की नीयत से पकड़कर नाले की ओर ले जाया गया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल लकड़ी की लाठी, पत्थर और अन्य सामग्री बरामद की है।


दो नाबालिग भी मिले शामिल
विवेचना के दौरान पुलिस को घटना में दो विधि-विरुद्ध संघर्षरत बालकों की संलिप्तता के भी साक्ष्य मिले। दोनों को अभिरक्षा में लेकर उनके संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed