{"_id":"6acd8dc2023427f5d10cc4cb","slug":"chhattisgarh-liquor-scam-ed-claims-860-crore-cash-sent-to-congress-headquarters-nine-accused-arrested-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व सीएम के बेटे, आईएएस अफसर समेत अब तक नौ आरोपी गिरफ्तार; ईडी ने क्या दावा किया?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व सीएम के बेटे, आईएएस अफसर समेत अब तक नौ आरोपी गिरफ्तार; ईडी ने क्या दावा किया?
Tue, 13 Oct 2026 07:17 AM IST
निर्मल कांत
एजेंसी, रायपुर।
एजेंसी, रायपुर।
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 13 Oct 2026 07:17 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में 860 करोड़ रुपये नकद कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने का ईडी ने दावा किया है। आखिर घोटाले की रकम कहां-कहां पहुंची और इसमें कौन-कौन शामिल हैं? मामले में पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे समेत अब तक नौ आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पढ़िए रिपोर्ट
विज्ञापन
रामगोपाल अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दावा किया है कि पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान घोटाले से जुटाए गए 860 से 880 करोड़ रुपये रायपुर स्थित कांग्रेस मुख्यालय (राजीव भवन) पहुंचाए गए थे। पार्टी पदाधिकारियों के जरिये यह नकदी वहां भेजी गई थी।
ईडी की ओर से सोमवार को जारी बयान में कहा गया है कि इस मामले में प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ नौ अक्तूबर को विशेष पीएमएलए अदालत में नया पूरक आरोपपत्र दाखिल किया गया है। इसके साथ ही रायपुर स्थित उनके दो फ्लैट को भी अस्थायी रूप से अटैच किया गया है, जिनकी कीमत करीब 9.06 करोड़ है। अग्रवाल को अगस्त में गिरफ्तार किया गया था और वह अभी न्यायिक हिरासत में हैं। जांच एजेंसी के अनुसार, साल 2019 से 2023 के बीच एक सक्रिय शराब सिंडिकेट ने आबकारी विभाग और राज्य विपणन निगम को नियंत्रित कर 2,883 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध कमाई की।
ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: मंत्री अरुण ने किया टीमों और फ्रेंचाइजीस का एलान, सरदार सिंह बने एंबेसडर, जर्सी भी लॉन्च
विज्ञापन
अब तक सात आरोपपत्र
ईडी इस घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में अब तक 7 आरोपपत्र दािखल कर चुकी है और कुल नौ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल, पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा, रायपुर के पूर्व महापौर और कांग्रेस नेता एजाज ढेबर के बड़े भाई अनवर ढेबर जैसे नाम शामिल हैं।