फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG BJP: Smriti Irani appointed Chhattisgarh BJP state in-charge, Siddharth Shambhu co-in-charge; see here list

बीजेपी में बड़ा बदलाव: स्मृति ईरानी बनीं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी, सिद्धार्थ शंभू सह प्रभारी, यहां देखें सूची

Wed, 23 Sep 2026 03:09 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Wed, 23 Sep 2026 03:09 PM IST
सार

CG BJP: Smriti Irani, Siddharth Shambhu; भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नबीन ने पार्टी में बड़ा बदलाव किया है। राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में 36 प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति की है। कुल 36 जगहों पर (राज्य और केंद्र शासित प्रदेश मिलाकर) प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति की गई है।

विज्ञापन
CG BJP: Smriti Irani appointed Chhattisgarh BJP state in-charge, Siddharth Shambhu co-in-charge; see here list
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

CG BJP: Smriti Irani, Siddharth Shambhu; भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नबीन ने राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में 36 प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति की है। कुल 36 जगहों पर (राज्य और केंद्र शासित प्रदेश को मिलाकर) प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति की गई है। इस क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ बीजेपी का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। वहीं बिहार के सिद्धार्थ शंभू को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ प्रभारी के साथ ही हरियाणा का भी प्रभारी बनाया गया है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। इस संबंध में राज्यसभा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी चरुण चुग ने आदेश जारी कर दिये हैं। 
विज्ञापन



राहुल गांधी को हराया था 
स्मृति ईरानी बीजेपी की राष्ट्रीय महामंत्री हैं। वो मोदी सरकार के पहले और दूसरे कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री रह चुकी हैं। वह वर्ष 2003 में बीजेपी से जुडीं। इसके बाद 2004 में उन्हें बीजेपी महाराष्ट्र युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया गया। 
विज्ञापन

स्मृति ईरानी ने साल 2010 में बीजेपी की राष्ट्रीय सचिव और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं। इसके बाद गुजरात से राज्यसभा सांसद चुनी गईं। साल 2014 में बीजेपी पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ जब केंद्र में सत्ता में आई तो उन्हें केंंद्रीय मंत्री बनाया गया। इसके बाद सबसे बड़ा मोड़ तब आया, जब उन्होंने 2019 में यूपी के अमेठी लोकसभा सीट से राहुल गांधी को हराया था। इसे लेकर वो काफी चर्चा में रहीं। इसके बाद साल 2024 में सियासत ने करवट फेरी और अमेठी से उन्हें राहुल के खिलाफ चुनाव में पराजय मिली। इसके बाद भी बीजेपी ने उन्हें संगठन में महासचिव बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दी। अब वो वर्तमान में छत्तीसगढ़ और हरियाणा बीजेपी की प्रदेश प्रभारी हैं। वो अपने बेबाक बयानों और आक्रामक भाषणों की वजह से जानी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन









वहीं सिद्धार्थ शंभू बिहार के पूर्व प्रदेश मंत्री रह चुके हैं। इसके साथ ही बिहार भाजपा उपाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी रही है।


किरण सिंह देव ने जताया हर्ष
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय मंत्री सिध्दार्थ शंभू को सह प्रभारी बनने पर हर्ष जताते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। 






यहां देखें सूची-


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed