फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   bjp and congress protest today, Read here Chhattisgarh morning news

छत्तीसगढ़ मॉर्निग न्यूज: आज रायपुर आयेंगे कर्मवीर, भूपेश बघेल का झारखंड दौरा, पढ़ें आज क्या रहेगा खास

Sat, 10 Oct 2026 10:46 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Sat, 10 Oct 2026 10:46 AM IST
सार

रायपुर में कई राजनीतिक दल अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। दोपहर 12 बजे बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। भाजपा महिला मोर्चा रायपुर कांग्रेस कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन करेगा। इसके बाद 12 अक्टूबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस के खिलाफ उग्र विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन
bjp and congress protest today, Read here Chhattisgarh morning news
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ में आज 10 अक्तूबर का दिन विरोध प्रदर्शन के नाम रहेगा। रायपुर में कई राजनीतिक दल अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। दोपहर 12 बजे बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। भाजपा महिला मोर्चा रायपुर कांग्रेस कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन करेगा। इसके बाद 12 अक्टूबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस के खिलाफ उग्र विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं वोट चोरी के आरोप को लेकर इंडिया गठबंधन भी रायपुर में संयुक्त विरोध और धरना प्रदर्शन करेगा। इसके बाद कांग्रेसी राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे। 

विज्ञापन



कांग्रेस का राजीव गांधी चौक में प्रदर्शन आज
वहीं कांग्रेस राजीव गांधी चौक रायपुर राजीव गांधी चौक में दोपहर 12 बजे वोट चोरी के आरोप, ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी , लोकतंत्र की मजबूती, मतदाता के अधिकारों की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता तय करने की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी दलों के बैनकर तले विशाल विरोध एवं धरना प्रदर्शन होगा। इसके बाद राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे। कार्यक्रम में मतदाता सूची में कथित अनियमितता, मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े सवालों और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं जवाबदेही की मांग को उठाया जाएगा। इसमें कांग्रेस , सीपीआई , सीपीएम , समाजवादी पार्टी , आप एव सिविल सोसाइटी के कार्यकर्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन





जेसीसीजे भी करेगा विरोध प्रदर्शन
दूसरी ओर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दोपहर एक बजे विरोध रैली एवं प्रदर्शन करेंगे। सुभाष स्टेडियम रायपुर से शास्त्री चौक स्थित मुख्य निर्वाचन कार्यालय तक प्रदर्शन किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर आज आएंगे रायपुर
छत्तीसगढ़ भाजपा के नए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह शनिवार को रायपुर दौरे पर रहेंगे। वे यहां पर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में नियमित रूप से रहेंगे। दूसरी ओर भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के इस महीने आ सकती है। उनके साथ सहप्रभारी सिद्धार्थ शंभू भी आएंगे। 


भूपेश बघेल का झारखंड दौरा आज
पूर्व सीएम भूपेश बघेल आज झारखंड दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक वह सुबह 5:55 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 10:30 बजे झारखंड के रामगढ़ जिले के नेमरा पहुंचेंगे। दोपहर एक बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे। रात 9 बजे रायपुर एयरपोर्ट वापस लौट आयेंगे। 



अब 425 रु प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी
छत्तीसगढ़ के शक्कर कारखानों में गन्ने की खरीदी अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी। प्रदेश की साय सरकार ने गन्ना किसानों के हित में यह बड़ा फैसला लिया है। इस संबंध में राज्य के मुखिया सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि अन्नदाता की खुशहाली ही छत्तीसगढ़ का आधार है। किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर प्रतिफल मिले, खेती लाभकारी बने और किसान परिवार आर्थिक रूप से सशक्त हों, इसके लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री साय से भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। सीएम साय ने प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रदेश के किसानों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। चर्चा के दौरान गन्ना उत्पादक किसानों के हितों से संबंधित विषय भी प्रमुखता से सामने आया। मुख्यमंत्री ने किसानों के हितों को ध्यान में रखकर शक्कर कारखानों के लिए गन्ने की खरीदी 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से करने का निर्णय लिया है। पेराई सत्र 2025- 26 में की गई खरीदी का भुगतान भी बढ़े हुए दर पर किया जाएगा।




डबल मर्डर से हिला छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में डबल मर्डर की वारदात सामने आई है। दिल दहला देने वाली इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। जिले के चौथना गांव में मां और बेटे की बेरहमी हत्या कर दी गई। वहीं बेटी गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटना डोंगरगढ़ थाने क्षेत्र की है।




अगले तीन दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम
छत्तीसगढ़ में आज 10 अक्तूबर को मौसम शुष्क रहेगा। मौसम खुशनुमा और आकाश साफ रहेगा। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की सांभावना है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा हुई। अगले तीन दिनों तक अधिकांश स्थानों पर मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed