फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Union Minister Shivraj rally postponed IN in Raipur

छत्तीसगढ़: केंद्रीय मंत्री शिवराज की रायपुर में होने वाली रैली स्थगित, बीजेपी ने इस वजह से लिया बड़ा फैसला

Sat, 31 Oct 2026 11:09 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Sat, 31 Oct 2026 11:09 AM IST
सार

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का पिछले दिनों 76 साल की उम्र में निधन हो गया। इसके साथ ही सिंह का छत्तीसगढ़ का दौरा रद्द हो गया है। केंद्रीय मंत्री की माता के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शोक जताया है। 

विज्ञापन
Chhattisgarh: Union Minister Shivraj rally postponed IN in Raipur
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का पिछले दिनों 76 साल की उम्र में निधन हो गया। इसके साथ ही सिंह का छत्तीसगढ़ का दौरा रद्द हो गया है। केंद्रीय मंत्री की माता के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक जताते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री  ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया है कि माता के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। माँ का स्नेह और आशीर्वाद जीवन का सबसे बड़ा संबल होता है। उनका जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। दुःख की इस घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शिवराज सिंह की माता का भोपाल एम्स में उपचार चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। आज दोपहर 3 बजे उनका अंतिम संस्कार ग्राम जैत सीहोर में होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की रायपुर में होने वाली रैली स्थगित
बीजेपी का कांग्रेस के खिलाफ आज शनिवार को रायपुर में होने वाला 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' रैली स्थगित कर दी गई है। अब यह रैली पांच नवंबर को होगी। इस रैली की सभी तैयारी हो चुकी थी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान इसमें शामिल होने वाले थे। वे सुभाष स्टेडियम हॉकी मैदान से मरीन ड्राइव तक पदयात्रा करने वाले थे लेकिन उनकी माता और अहिवारा विधायक डोमनलालके के निधन से यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed