फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   12th-grade student's body found buried in the ground, teacher mother's body found in the bathroom in Surajpur

सूरजपुर में डबल मर्डर से सनसनी: जमीन में दफन मिला 12वीं के छात्र का शव, बाथरूम में मिली शिक्षिका मां की लाश

Sun, 11 Oct 2026 07:27 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 11 Oct 2026 07:27 PM IST
सार

मां-बेटे की हत्या से सनसनी फैल गई। 12वीं के छात्र का शव जमीन में दफन मिला, जबकि शिक्षिका मां की लाश घर के बाथरूम में मिली। आखिर किसने और क्यों की यह खौफनाक वारदात? घटना से दो दिन पहले लिए गए 19 लाख रुपये के लोन ने पुलिस जांच को नया मोड़ दे दिया है।

विज्ञापन
12th-grade student's body found buried in the ground, teacher mother's body found in the bathroom in Surajpur
सूरजपुर में मां बेटे की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बेहद खौफनाक और दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जयनगर थाना क्षेत्र के महावीरपुर इलाके में मां-बेटे की नृशंस हत्या का ऐसा मामला उजागर हुआ है, जिसने पूरे जिले की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड के खुलासे के बाद से पूरे इलाके में दहशत और मातम का माहौल है।
विज्ञापन

 

मामले की शुरुआत तब हुई जब महावीरपुर इलाके में सड़क किनारे लोगों की नजर जमीन से बाहर निकले एक पैर पर पड़ी। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना जयनगर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मिट्टी हटाकर शव बाहर निकाला, तो हर कोई सन्न रह गया। मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के कई गहरे निशान थे, जिससे साफ जाहिर हो रहा था कि बेरहमी से हत्या करने के बाद सबूत मिटाने की नीयत से शव को जमीन में दफन किया गया था। शुरुआती शिनाख्त न होने के कारण शव को मर्चुरी में रखवाया गया। बाद में जांच के दौरान मृतक की पहचान कार्मल कॉन्वेंट स्कूल, बिश्रामपुर के 12वीं के छात्र सुजल बरेट के रूप में हुई। सुजल की पहचान होते ही पुलिस को एक और अहम सुराग मिला कि उसकी स्कूटी घर से महज 500 मीटर दूर एक पेट्रोल पंप पर लावारिस हालत में खड़ी थी।

विज्ञापन

 

छात्र का शव मिलने और स्कूटी लावारिस मिलने के बाद पुलिस ने अनहोनी की आशंका के चलते सुजल के घर का रुख किया। पुलिस जब महावीरपुर स्थित उनके घर पहुंची, तो मुख्य दरवाजे पर ताला लटका मिला और मां का कोई अता-पता नहीं था। गंभीर संदेह होने पर पुलिस ने फौरन रिश्तेदारों को मौके पर बुलाया और उनकी मौजूदगी में घर का ताला तोड़ा गया। घर के भीतर का नजारा देख पुलिस के भी होश उड़ गए। घर के बाथरूम में सुजल की मां रजनी बरेट का भी संदिग्ध हालत में शव पड़ा मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका रजनी बरेट एक सरकारी शिक्षिका थीं और बेलटिकरी शासकीय स्कूल में पदस्थ थीं। उनके पति का पहले ही निधन हो चुका था, जिसके बाद वह अपने इकलौते बेटे सुजल के साथ इसी मकान में अकेली रहती थीं। एक ही परिवार के दो सदस्यों की इस तरह सिलसिलेवार हत्या ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

 

 

इस दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस के हाथ एक बेहद अहम सुराग लगा है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि मृतका शिक्षिका ने घटना से ठीक दो दिन पहले ही 19 लाख रुपये का बड़ा लोन लिया था।


पुलिस और जांच एजेंसियों के सामने अब सबसे बड़े सवाल ये हैं-

• क्या इस भारी-भरकम वित्तीय लेन-देन (19 लाख के लोन) का इस खौफनाक वारदात से कोई सीधा ताल्लुक है?

• क्या किसी ने सुनियोजित तरीके से लोन निकलवाने के बाद इस वारदात को अंजाम दिया है या इसके पीछे कोई अन्य रंजिश जुड़ी है।

 

रात अधिक होने के कारण पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से शव को घर में ही सुरक्षित रखवाकर घटनास्थल को पूरी तरह से सील कर दिया है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंचकर घर के भीतर से बारीकी से फिंगरप्रिंट और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा रही है।

 

सुजल और उसकी मां रजनी बरेट की इस रहस्यमयी और दर्दनाक हत्या के पीछे की असल वजह क्या है? वित्तीय लेन-देन, पारिवारिक पृष्ठभूमि और आपसी रंजिश समेत हर एंगल से पुलिस गहनता से जांच कर रही है। कातिलों की पहचान अब पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है, लेकिन पुलिस जल्द ही इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश करने का दावा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed