फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Army Soldier Politely Stops Kerala Biker Near Uri Check Post Viral Video Wins Hearts

रात में ऊरी की सड़क पर बाइक लेकर निकला था युवक, फौजी ने रोका तो सामने आई ऐसी वजह

Wed, 07 Oct 2026 11:58 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 07 Oct 2026 11:58 AM IST
सार

Viral Video: ऊरी में रात के समय बाइक से घूम रहे केरल के एक बाइकर को सुरक्षा में तैनात जवानों ने चेक पोस्ट पर रोक दिया। जवान ने उसे आगे जाने की वजह समझाई और जरूरी पास की जानकारी दी। बाइकर भी जवान की बात समझकर वापस लौट गया। दोनों की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
 

विज्ञापन
Army Soldier Politely Stops Kerala Biker Near Uri Check Post Viral Video Wins Hearts
जवान ने बताई आगे जाने की वजह - फोटो : इंस्टाग्राम @tracksbynoor

विस्तार

कश्मीर जैसे सेंसेटिव बॉर्डर इलाके में सुरक्षा को लेकर जवान हमेशा सतर्क रहते हैं। ऐसे इलाकों में हर आने-जाने वाले व्यक्ति की जांच और जरूरी जानकारी लेना सुरक्षा का अहम हिस्सा है। हाल ही में ऊरी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाइकर को चेक पोस्ट पर सुरक्षा में तैनात जवान रोकते हुए नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि जवान ने बाइकर से बेहद शालीनता से बात की और उसे पूरी बात समझाई। वीडियो में नजर आ रहा बाइकर अपना नाम नूर बताता है। वह जवान को बताता है कि वह केरल से बाइक चलाकर आया है और ऊरी घूमकर वापस जाना चाहता है। जवान उससे आईडी कार्ड दिखाने के लिए कहता है। नूर अपना आईडी कार्ड दिखा देते हैं। इसके बाद जवान उन्हें बाइक आगे लगाने के लिए कहता है। तो आइए जानते हैं पूरी कहानी

विज्ञापन


जवान ने बताई आगे जाने की वजह
इसके बाद वहां मौजूद एक दूसरे जवान ने नूर को समझाया कि जिस जगह से आगे जाने की वह बात कर रहे हैं, वहां से एलएसी का इलाका शुरू होता है। इसलिए उन्हें बिना जरूरी प्रक्रिया के आगे जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। जवान ने बताया कि इस रोड पर एक तय सीमा तक ही जाया जा सकता है। जवान ने नूर को यह भी समझाया कि आगे जाने के लिए पहले उनकी एंट्री होगी और फिर पास बनाया जाएगा। इसके बाद ही उन्हें आगे जाने की अनुमति मिल सकेगी। जवान ने चेक पोस्ट के समय के बारे में भी बताया और कहा कि उन्हें तय समय से पहले वापस आना होगा।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Tracks By Noor (@tracksbynoor)

विज्ञापन
विज्ञापन




 पंजाब के जवान से हुई दिलचस्प बातचीत
बातचीत के दौरान जवान ने बताया कि वह पंजाब के अमृतसर से हैं। इस पर नूर ने बताया कि वह अमृतसर में वाघा बॉर्डर की तरफ भी घूम कर आ चुके हैं। दोनों के बीच बातचीत का अंदाज काफी सहज नजर आया। जवान ने सुरक्षा नियम समझाए, वहीं नूर ने भी बिना किसी बहस के उसकी बात मान ली।


लाखों लोगों ने देखा वीडियो
इंस्टाग्राम पर ‘ट्रैक बाय नूर’ नाम के पेज से शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 30 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं, करीब 1 लाख 45 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है और 700 से ज्यादा कमेंट्स भी आ चुके हैं।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स ने जवान के व्यवहार की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा कि सेना और पुलिस के बीच का फर्क हमेशा साफ दिखाई देता है। वहीं दूसरे ने पूछा कि अगर पुलिस होती तो क्या स्थिति होती। एक अन्य यूजर ने लिखा, “सम्मान दें, सम्मान पाएं।” कुछ लोगों ने नूर और जवान की बातचीत को भी खूब पसंद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed