फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   sitamarhi police encounter dinesh yadav murder main accused sunil kushwaha arrested three pistols recovered

बिहार: सीतामढ़ी में पुलिस मुठभेड़, दिनेश यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी दो साथियों समेत गिरफ्तार; पिस्टल बरामद

Wed, 07 Oct 2026 01:27 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सीतामढ़ी Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 07 Oct 2026 01:27 PM IST
सार

सीतामढ़ी में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दिनेश यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुनील कुशवाहा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, रीगा-परसौनी क्षेत्र में घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में तीनों घायल हो गए।

विज्ञापन
sitamarhi police encounter dinesh yadav murder main accused sunil kushwaha arrested three pistols recovered
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चर्चित दिनेश यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुनील कुशवाहा समेत तीन कुख्यात अपराधियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी गोली लगने से घायल हुए हैं। उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से तीन सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में सुनील कुशवाहा के अलावा मणि कुमार और इंद्रदेव कुमार शामिल हैं।

विज्ञापन

रीगा-परसौनी इलाके में बड़ी वारदात की थी तैयारी

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दिनेश यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी सुनील कुशवाहा अपने साथियों के साथ रीगा-परसौनी क्षेत्र में छिपा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे। सूचना मिलते ही पुलिस की विशेष टीम ने इलाके में पहुंचकर घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए पूरे क्षेत्र में सख्ती से तलाशी अभियान चलाया।

विज्ञापन

पुलिस पर फायरिंग के बाद हुई जवाबी कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, घेराबंदी के दौरान खुद को घिरता देख अपराधियों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में तीनों अपराधी घायल हो गए। इसके बाद पुलिस टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के तुरंत बाद तीनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन पिस्टल और बड़ी संख्या में कारतूस बरामद

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल की तलाशी ली। इस दौरान तीन सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील कुशवाहा, मणि कुमार और इंद्रदेव कुमार के रूप में की है। पुलिस के मुताबिक, तीनों लंबे समय से इलाके में सक्रिय थे और उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

हत्या, लूट और रंगदारी समेत कई मामले दर्ज

सीतामढ़ी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, तीनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। इनके खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। दिनेश यादव हत्याकांड में भी पुलिस को इनकी लंबे समय से तलाश थी। मुख्य आरोपी सुनील कुशवाहा की गिरफ्तारी को इस मामले में अहम कार्रवाई माना जा रहा है।

अपराधियों के नेटवर्क की भी जांच

मुठभेड़ और गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस इनके आपराधिक नेटवर्क और अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। साथ ही आरोपियों से जुड़े अन्य लोगों और उनके नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed