फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police Job Aspirant Crushed By Speeding Tractor Dies On Way To Gorakhpur Hospital

बिहार: पुलिस की तैयारी कर रहे युवक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला, पैर बुरी तरह जख्मी; गोरखपुर ले जाते समय मौत

Wed, 02 Sep 2026 04:44 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Wed, 02 Sep 2026 04:44 PM IST
सार

गोपालगंज के भोरे-मीरगंज मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे नितेश कुमार को टक्कर मार दी। हादसे में उसके दोनों पैर कुचल गए। गंभीर हालत में गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Bihar Police Job Aspirant Crushed By Speeding Tractor Dies On Way To Gorakhpur Hospital
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गोपालगंज जिले के भोरे-मीरगंज मुख्य मार्ग पर बुधवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बिहार पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे एक युवक की जान चली गई। अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए थे। इलाज के लिए गोरखपुर ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मृत युवक की पहचान भोरे थाना क्षेत्र के जोरावरपुर गांव निवासी विनोद कुमार के पुत्र नितेश कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन


बिहार पुलिस में भर्ती होकर देश-राज्य की सेवा का था सपना
परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नितेश का सपना बिहार पुलिस में शामिल होकर देश और राज्य की सेवा करने का था। इसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रहा था और रोज सुबह अपने दोस्तों के साथ शारीरिक परीक्षा की तैयारी के लिए दौड़ लगाने जाता था। बुधवार की अलसुबह भी नितेश अपने अन्य साथियों के साथ बंतरिया मोड़ से दौड़ते हुए हुस्सेपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान तिवारी ब्रदर्स की फर्नीचर दुकान के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने नितेश को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा और ट्रैक्टर-ट्रॉली का भारी चक्का उसके दोनों पैरों पर चढ़ गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  घर तक डॉक्टर : आज से 90 दिनों तक बिहार में सरकार कराएगी जांच-उपचार; छह करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग है लक्ष्य
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर मची चीख-पुकार
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से भागने में सफल रहा, जबकि नितेश के साथी और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। ग्रामीणों की मदद से खून से लथपथ नितेश को आनन-फानन में इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भोरे ले जाया गया। रेफरल अस्पताल के चिकित्सकों ने नितेश की प्राथमिक चिकित्सा की, लेकिन उसकी हालत अत्यधिक नाजुक होने और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण बेहतर इलाज के लिए उसे तुरंत गोरखपुर रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर गोरखपुर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।नितेश की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed