फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gopalganj teacher Pushpa Prasad receives National Teachers' Award; wave of joy in the district bihar news

नवाचार: गोपालगंज की शिक्षिका पुष्पा प्रसाद का बढ़ा मान, राष्ट्रपति भवन में मिला राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

Sat, 05 Sep 2026 06:12 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Sat, 05 Sep 2026 06:12 PM IST
सार

गोपालगंज की शिक्षिका पुष्पा प्रसाद को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और नवाचार के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया।

विज्ञापन
Gopalganj teacher Pushpa Prasad receives National Teachers' Award; wave of joy in the district bihar news
राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होती पुष्पा प्रसाद

विस्तार

शिक्षक दिवस के अवसर पर गोपालगंज जिले के कुचायकोट स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय (कन्या) की शिक्षिका पुष्पा प्रसाद को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और नवाचारी शैक्षणिक कार्यों के लिए देश के सर्वोच्च सम्मानों में से एक ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन

नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य और गरिमामय समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुष्पा प्रसाद को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया। राष्ट्रीय स्तर पर इस सम्मान की घोषणा और राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार प्राप्त करने की खबर मिलते ही विद्यालय परिवार, जिले के शिक्षकों और आम नागरिकों में हर्ष और उल्लास की लहर दौड़ गई। पुष्पा प्रसाद की इस उपलब्धि को पूरे गोपालगंज जिले का मान बढ़ाने वाला क्षण माना जा रहा है।

विज्ञापन

नवाचारी शिक्षा और समर्पित प्रयासों का मिला फल
शिक्षिका पुष्पा प्रसाद पिछले लंबे समय से विद्यार्थियों को न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करा रही हैं, बल्कि पढ़ाई में नवाचार आधारित और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा देने में भी अग्रणी रही हैं। खेल-खेल में शिक्षा, बच्चों के सर्वांगीण विकास और विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में उनके प्रयासों को देखते हुए केंद्र सरकार ने उन्हें इस राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता का श्रेय टीमवर्क को दिया
सम्मान प्राप्त करने के बाद अपनी खुशी जाहिर करते हुए पुष्पा प्रसाद ने इस बड़ी उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के सहयोगी शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के अटूट विश्वास को दिया। उन्होंने कहा, “यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उन सभी सहयोगियों और बच्चों का है, जिन्होंने हर कदम पर मेरा साथ दिया। सामूहिक प्रयासों और दृढ़ संकल्प से ही शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव और बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।”

प्रशासन और शिक्षक संघ ने जताई खुशी
पुष्पा प्रसाद को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिलने पर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने खुशी और गर्व व्यक्त किया है। गोपालगंज के जिलाधिकारी समीर सौरभ, जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार पांडेय, एसएसके डीपीएम शिवम तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए अत्यंत गर्व की बात है।



ये भी पढ़ें- बिहार में बाढ़ का कहर: पटना समेत कई जिलों के निचले इलाके में फैला पानी, 6.65 लाख लोग प्रभावित; जानिए हाल

वहीं, शिक्षक संघ के सचिव सुमित कुमार ने कहा कि यह सम्मान जिले के अन्य शिक्षकों को नई ऊर्जा और निष्ठा के साथ काम करने की प्रेरणा देगा। इस अवसर पर शक्ति नाथ तिवारी, वाल्मीकि प्रसाद, बिक्रमा चौधरी, तारकेश्वर प्रसाद, सुषमा तिवारी, अर्चना तिवारी, स्नेहा विश्वकर्मा, गीता कुमारी, प्रियंका पांडेय और मनीष कुमार राय सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों और शिक्षा प्रेमियों ने पुष्पा प्रसाद को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed