फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   woman found alive 12 years after her fake murder rohtas bihar news

हत्या के 12 साल बाद जिंदा! : बिहार में कहां आया यह मामला सामने? अब पुलिस ने किस तरफ शुरू किया अनुसंधान

Fri, 11 Sep 2026 09:38 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Fri, 11 Sep 2026 09:38 PM IST
सार

रोहतास के डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र में 12 साल पुराने विवाहिता की हत्या के मामले में हैरतअंगेज खुलासा हुआ है। जिस महिला की हत्या के आरोप में उसके पति और ससुर को जेल भेजा गया था, वह झारखंड के गढ़वा जिले में जिंदा मिली है। पुलिस ने महिला को सकुशल बरामद कर नए सिरे से जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
woman found alive 12 years after her fake murder rohtas bihar news
जिला व्यवहार न्यायालय सासाराम

विस्तार

रोहतास जिले के डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बीते 12 वर्ष पूर्व एक विवाहिता की हत्या के मामले में एक हैरतअंगेज खुलासा हुआ है। दरअसल, रोहतास पुलिस ने जिस महिला की हत्या के आरोप में उसके पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया था, वह अब जिंदा बरामद हुई है। हालांकि, इस खुलासे के बाद एक तरफ रोहतास पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन दूसरी ओर षड्यंत्र से पर्दा हटाने के लिए पीड़ित परिवार पुलिस का शुक्रगुजार भी है।

विज्ञापन

जानिए पूरा मामला
घटना डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दहाउर गांव की बताई जाती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2014 में दहाउर गांव निवासी अरुण मेहता की शकुंतला देवी उर्फ कांति देवी के साथ विवाह हुआ था, लेकिन विवाह के कुछ दिनों बाद ही उक्त महिला अचानक गायब हो गई। वहीं, घटना के कुछ दिनों बाद जब पुलिस ने डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित नहर से एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया, तो मायके वालों ने इसकी पहचान कांति देवी के रूप में की।

विज्ञापन

पति एवं ससुर पर हत्या का आरोप
इधर, शव की पहचान होने के बाद मायके वालों ने महिला के पति एवं ससुर पर हत्या का आरोप लगाते हुए एक प्राथमिकी दर्ज कराई और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति अरुण मेहता एवं ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बड़ी बात यह है कि जिस अज्ञात महिला के शव की पहचान कांति देवी के रूप में हुई, उसके शव का पोस्टमार्टम के बाद दाह संस्कार भी कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

झारखंड में जिंदा मिली महिला
पुलिस ने शकुंतला देवी उर्फ कांति देवी को हत्या के लगभग 12 वर्ष बाद झारखंड राज्य के गढ़वा जिले से सकुशल बरामद किया है। रोहतास पुलिस के अनुसार, उक्त महिला के जीवित होने एवं नाम बदलकर गढ़वा जिले में रहने की गुप्त सूचना मिली थी। एसपी के निर्देश पर जब पुलिस की एक विशेष टीम गढ़वा गई, तो महिला को सकुशल बरामद कर अपने साथ ले आई।

पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
रोहतास पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने बताया कि उक्त महिला पर पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है और माननीय न्यायालय में उपस्थापन भी किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की पूरी सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस अब नए सिरे से जांच कर रही है।



ये भी पढ़ें- पितृपक्ष के पहले भक्ति के रंग में रंग रहा गयाधाम: दीवारों पर जीवंत हुई रामायण, सनातन संस्कृति की दिख रही झलक

पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल
दरअसल, इस खुलासे के बाद रोहतास पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस ने बिना पुख्ता प्रमाण के दो बेगुनाहों को इतने वर्षों तक जेल में रखा और पुलिस की सतही जांच के कारण एक अज्ञात महिला के शव को भी बिना सही पहचान के जला दिया गया। अब नहर से मिले अज्ञात महिला के शव की पहचान करना भी पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed