{"_id":"6aa69a008eb07b70d80a7ff1","slug":"suspicious-death-of-married-woman-and-suicide-of-young-man-in-rohtas-bihar-news-patna-news-c-1-1-noi1396-4719151-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतास: एक दिन, दो मौत से हड़कंप: विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, युवक ने भी की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतास: एक दिन, दो मौत से हड़कंप: विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, युवक ने भी की आत्महत्या
Sun, 13 Sep 2026 08:20 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 08:20 PM IST
सार
रोहतास जिले में रविवार को दो अलग-अलग घटनाओं में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जबकि पारिवारिक कलह से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विवाहिता का फाइल फोटो।
विस्तार
रोहतास जिले के दो अलग-अलग जगहों पर रविवार को एक विवाहिता की संदिग्ध मौत के साथ-साथ पारिवारिक कलह से तंग आकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। विवाहिता का शव जहां घर के एक कमरे में पंखे से लटका हुआ पाया गया, वहीं युवक का शव गांव के समीप एक बगीचे में पेड़ से लटका हुआ था।
ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप
घटना सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के कोसंदा गांव की है, जहां रविवार की देर रात एक 25 वर्षीय विवाहिता पूजा कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार दो वर्ष पूर्व कोसंदा गांव निवासी सुरेंद्र साह के पुत्र छोटन साह के साथ पूजा कुमारी की शादी हुई थी और शादी के बाद से हीं मोटरसाइकिल और सोने की चेन के लिए उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। हालांकि मृतका का पति छोटन साह सूरत में रहकर काम करता है, लेकिन परिजनों ने पति पर भी फोन पर लगातार जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
दो दिन पहले बेटे का मनाया जन्मदिन
जानकारी के अनुसार मृतका का एक बेटा भी है और घटना से दो दिन पहले हीं मां ने बेटे का जन्मदिन मनाया था। वहीं पूजा की संदिग्ध मौत को लेकर परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है तथा सूचना पर पहुंची पुलिस ने ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बिक्रमगंज डीएसपी सिंधु शेखर सिंह एवं एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की है।
विज्ञापन
पारिवारिक कलह में युवक ने लगाई फांसी
वहीं दूसरी घटना राजपुर थाना क्षेत्र के रामोडीह गांव की है। यहां पारिवारिक कलह से परेशान हो एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान रामोडीह गांव निवासी सुल्तान मियां के 30 वर्षीय पुत्र जान मोहम्मद के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार जान मोहम्मद अंसारी का शव गांव से बाहर एक बगीचे में पेड़ से लटका हुआ पाया गया। स्थानीय चरवाहों ने जब बगीचे में शव होने की सूचना दी, तो घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
ये भी पढ़ें- बिहार: सोन के सैलाब में कैद ‘सुरौधा टापू’, नाव-मोमबत्ती के सहारे जिंदगी; 1500 लोग आज भी विकास की बाट जोह रहे
परिजनों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार
इधर घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर हीं शव के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। हालांकि राजपुर थाने की पुलिस को जब मामले की जानकारी हुई, तो तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने बिना किसी आपत्ती के पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। राजपूर थानाध्यक्ष अंशुमाला ने बताया कि घटना को लेकर परिजनों ने किसी प्रकार की आपत्ती दर्ज कराने व पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है।

शोकाकुल परिजन।