फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   nitish kumar lalan singh meeting before neeraj kumar nomination between anant singh controversy bihar news

बिहार में चुनाव है : नीतीश कुमार ने अनंत सिंह पर 'काबू' पा लिया? आज JDU के नीरज के नामांकन से पहले दांव

Mon, 05 Oct 2026 10:45 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 05 Oct 2026 10:45 AM IST
सार

MLC Election Bihar News : जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आखिरी दांव खेल दिया है। इसके बाद भी जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ जदयू विधायक अनंत सिंह की बगावत नहीं खत्म हुई तो बड़ी खबर निकलेगी। आज नीरज का नामांकन है।

विज्ञापन
nitish kumar lalan singh meeting before neeraj kumar nomination between anant singh controversy bihar news
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार पार्टी में लगातार सक्रिय होकर सारी चीजें देख रहे। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

बिहार में 20 साल तक मुख्यमंत्री रहे जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बड़ा दांव खेल दिया है। बिहार विधान परिषद् की स्नातक और शिक्षक सीटों पर चुनावी गरमागरमी के बीच जदयू विधायक अनंत सिंह की बिगड़ी चाल को संभालने के लिए नीतीश कुमार का यह दांव अगर काम नहीं करेगा तो इसके बाद बड़ी खबर ही निकलेगी। फिलहाल, आज जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार पटना में स्नातक सीट से नामांकन करने वाले हैं और उनके खिलाफ जन सुराज प्रत्याशी का समर्थन कर रहे अनंत सिंह को सही राह पर लाने के लिए नीतीश कुमार ने सुबह-सुबह बड़ा दांव खेला है। नीतीश ने सुबह जाकर केंद्रीय मंत्री और जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद भी अनंत सिंह की बगावत पर नियंत्रण नहीं हुआ तो जदयू से बड़ी खबर का निकलना तय है। 

विज्ञापन


 

nitish kumar lalan singh meeting before neeraj kumar nomination between anant singh controversy bihar news
ललन सिंह के पटना आवास पर मिलने पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : amar ujala digital

अनंत से मिला संकेत, अब नीतीश का यह दांव
जदयू ने पटना स्नातक सीट पर पहले से जीत रहे नीरज कुमार को ही उतारा है। आज नीरज कुमार नामांकन करने वाले हैं। इससे पहले, जन सुराज प्रत्याशी के नामांकन में जदयू के माेकामा विधायक अनंत सिंह न केवल नजर आए, बल्कि रोड शो में भी उतरे। जदयू विधायक अनंत सिंह मोकामा सीट पर चुनाव के समय नीरज कुमार की बगावत का बदला लेने के नजरिए से इस बार उनके धुर विरोधी के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। इससे जदयू के अंदर ऊहापोह की स्थिति है। अनंत सिंह के तेवर को देखते हुए कई नेता कार्रवाई की मांग कर रहे तो कई समझाने की बात कह रहे।

इस बीच नीजर के नामांकन के एक दिन पहले अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के मनाए जाने पर मानने की बात कह कर एक सकारात्मक संकेत दिया। इसे देखते हुए जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार सोमवार सुबह ललन सिंह से मिलने पहुंचे। ललन सिंह सीधे तौर पर कह चुके हैं कि जदयू में कोई गतिरोध नहीं है, लेकिन दूसरी तरफ यह माना जाता रहा है कि लंबी रणनीति के तहत नीरज के खिलाफ अनंत सिंह को उतारा गया है। इसमें जदयू के शीर्ष स्तर की लड़ाई भी है। ऐसे में ललन सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात का फायदा अनंत सिंह के मैनेज होने के रूप में आना कोई चौंकाने वाली खबर नहीं होगी। 
यह खबर भी पढ़ें- गयाजी में विकास मित्र की गोली मारकर हत्या

नीरज के नामांकन पर विपक्ष की भी नजर
महागठबंधन के साथ ही जन सुराज भी नीरज कुमार के नामांकन पर नजर रख रहा है। जदयू और भाजपा की नजर तो है ही। वजह यह कि अगर अनंत सिंह अंत तक नीरज कुमार के खिलाफ ही रहे तो उनके समर्थक नामांकन से लेकर मतदान तक कहीं भी, कभी भी एनडीए के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। इसे देखते हुए प्रशासनिक तैयारी भी है। जन सुराज प्रत्याशी के बाद अब जदयू प्रत्याशी के नामांकन को लेकर प्रशासनिक तंत्र संवेदनशील है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed