{"_id":"6a96cc031eba9e5bda0e5495","slug":"ota-gaya-commandants-award-ceremony-jentleman-cadets-honored-before-29th-passing-out-parade-today-bihar-news-gaya-news-c-1-1-noi1233-4674014-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: 29वीं पासिंग आउट परेड की तैयारियां तेज, पांच सितंबर को 254 कैडेट्स बनेंगे सेना अधिकारी; मेधावी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: 29वीं पासिंग आउट परेड की तैयारियां तेज, पांच सितंबर को 254 कैडेट्स बनेंगे सेना अधिकारी; मेधावी सम्मानित
Tue, 01 Sep 2026 08:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 08:27 PM IST
सार
गयाजी स्थित ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी में 29वीं पासिंग आउट परेड की तैयारियां तेज हैं। पांच सितंबर को होने वाली परेड में 254 कैडेट्स भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में शामिल होंगे। इससे पहले कमांडेंट अवार्ड सेरेमनी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
गया में आयोजित कमांडेंट अवार्ड सेरेमनी में लेफ्टिनेंट जनरल संदीप सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ज्ञान और मोक्ष की नगरी गयाजी में स्थित ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) में 29वीं पासिंग आउट परेड की तैयारियां तेज हो गई हैं। इससे पहले आयोजित कमांडेंट अवार्ड सेरेमनी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जेंटलमैन कैडेट्स को सम्मानित किया गया। समारोह में कैडेट्स के अनुशासन, मेहनत और देश सेवा के संकल्प की झलक देखने को मिली।
254 कैडेट्स लेंगे सेना में कमीशन
गयाजी ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी के हॉल में आयोजित अवार्ड सेरेमनी की अध्यक्षता ओटीए के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल संदीप सिंह ने की। कार्यक्रम में एकेडमी के सभी अधिकारी और कैडेट्स मौजूद रहे। कमांडेंट ने सेना में कमीशन प्राप्त करने जा रहे कैडेट्स को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान कैडेट्स के चेहरे पर आत्मविश्वास और देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा साफ नजर आया। सम्मान पाने वाले कैडेट्स ने इसे अपने प्रशिक्षण और मेहनत का परिणाम बताया।
पांच सितंबर को होगी पासिंग आउट परेड
गयाजी के ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी में 5 सितंबर को 29वीं पासिंग आउट परेड आयोजित की जाएगी। इस परेड के बाद कुल 254 कैडेट्स भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में शामिल होंगे। इनमें 219 पुरुष अधिकारी और 33 महिला अधिकारी शामिल हैं। ओटीए कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल संदीप सिंह ने बताया कि यह चौथा शॉर्ट सर्विस कमीशन बैच है, जो प्रशिक्षण पूरा कर सेना में शामिल होने जा रहा है। एक साल के कठिन प्रशिक्षण के बाद कैडेट्स को देश सेवा के लिए तैयार किया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- दुष्कर्म के बाद हत्या : एक महीने से सनाउल्लाह की नजर पर थी नर्स, मौका देख खिड़की से घुसकर किया कांड
2011 में हुई थी ओटीए की स्थापना
मीडिया से बातचीत करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल संदीप सिंह ने बताया कि ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी की स्थापना वर्ष 2011 में हुई थी। वर्ष 2024 में एकेडमी के रोल और मैंडेट में बदलाव किया गया, जिसके बाद शॉर्ट सर्विस कमीशन प्रशिक्षण की शुरुआत हुई। उन्होंने कहा कि एकेडमी का लक्ष्य हर साल करीब 750 शॉर्ट सर्विस कमीशन अधिकारी तैयार करना है। इसके लिए कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाया जाता है।
गयाजी की धरती से निकलेंगे देश के नए सैन्य अधिकारी
ओटीए गयाजी से हर साल बड़ी संख्या में युवा सैन्य अधिकारी बनकर देश की सेवा के लिए निकलते हैं। पासिंग आउट परेड सिर्फ कैडेट्स के लिए ही नहीं, बल्कि उनके परिवारों और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का पल होता है। इस बार भी 5 सितंबर को होने वाली परेड में देश सेवा के नए संकल्प के साथ कैडेट्स भारतीय सेना का हिस्सा बनेंगे।