फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   mahabodhi temple maha kathina chivardaan ceremony bodhgaya today bihar news

बिहार: बोधिवृक्ष के नीचे आस्था का महासंगम, एक हजार से अधिक भिक्षुओं को चीवर दान; कई देशों के श्रद्धालु जुटेंगे

Sun, 01 Nov 2026 03:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 01 Nov 2026 03:45 PM IST
सार

बोधगया महाबोधि मंदिर में महाकठिन चीवरदान समारोह के दौरान पवित्र बोधिवृक्ष के नीचे एक हजार से अधिक बौद्ध भिक्षुओं को चीवर और दैनिक उपयोग की सामग्री दान दी गई।

विज्ञापन
mahabodhi temple maha kathina chivardaan ceremony bodhgaya today bihar news
महाबोधि मंदिर परिसर में पवित्र बोधिवृक्ष के नीचे आयोजित महाकठिन चीवरदान समारोह में बौद्ध भिक्षु

विस्तार

ज्ञान और शांति की पावन धरती बोधगया में महाकठिन चीवरदान समारोह का आयोजन श्रद्धा और परंपरा के साथ किया जाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय धार्मिक आयोजन में थाईलैंड, वियतनाम, श्रीलंका, कंबोडिया और म्यांमार समेत कई देशों के बौद्ध भिक्षु और श्रद्धालु शामिल होंगे। पवित्र बोधिवृक्ष के नीचे एक हजार से अधिक भिक्षुओं को चीवर और दैनिक उपयोग की सामग्री दान की गई। इस दौरान पूरा परिसर बुद्धमय नजर आया और भिक्षुओं ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बौद्ध श्रद्धालुओं का जुटेगा जमावड़ा
बोधगया स्थित विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर परिसर में महाकठिन चीवरदान समारोह को लेकर बौद्ध श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। इस धार्मिक आयोजन में दक्षिण-पूर्व एशिया के विभिन्न देशों से बड़ी संख्या में बौद्ध भिक्षुओं और श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। थाईलैंड, वियतनाम, श्रीलंका, कंबोडिया और म्यांमार सहित कई देशों के अनुयायी इस परंपरा में शामिल होंगे। अलग-अलग देशों की बौद्ध परंपराओं और धार्मिक रीति-रिवाजों के बीच यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय बौद्ध एकता का भी संदेश देता है।

विज्ञापन

बोधिवृक्ष के नीचे एक हजार से अधिक भिक्षुओं को दान
समारोह के दौरान महाबोधि मंदिर परिसर स्थित पवित्र बोधिवृक्ष के नीचे विशेष चीवरदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एक हजार से अधिक बौद्ध भिक्षुओं को चीवर सहित दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्री भेंट की गई। श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ भिक्षुओं को दान अर्पित किया। चीवर बौद्ध भिक्षुओं के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसे दान करने की परंपरा बौद्ध धर्म में पुण्य और सेवा भाव से जुड़ी मानी जाती है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भिक्षुओं के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उनकी आवश्यकताओं के लिए वस्त्र और अन्य सामग्री प्रदान की।

विज्ञापन
विज्ञापन

भिक्षुओं ने श्रद्धालुओं को दिया आशीर्वाद
चीवर और अन्य सामग्री ग्रहण करने के बाद बौद्ध भिक्षुओं ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान बुद्ध के उपदेशों को याद करते हुए विश्व शांति, मानव कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की।



ये भी पढ़ें- बिहार: बेल्ट्रॉन कर्मियों का प्रदर्शन, राज्यकर्मी का दर्जा मांग रहे कर्मचारी; पुलिस ने रोका तो हंगामा

विश्व शांति और करुणा का संदेश देता है आयोजन
महाकठिन चीवरदान समारोह केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भगवान बुद्ध के त्याग, करुणा, सेवा और मैत्री के संदेश को भी सामने लाता है। बोधगया वह पवित्र स्थल है, जहां भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। ऐसे में महाबोधि मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले इस समारोह का बौद्ध धर्मावलंबियों के लिए विशेष महत्व है। विभिन्न देशों से आने वाले भिक्षुओं और श्रद्धालुओं की भागीदारी बोधगया की अंतरराष्ट्रीय धार्मिक पहचान को और मजबूत करती है।

महाबोधि मंदिर परिसर में पवित्र बोधिवृक्ष के नीचे आयोजित महाकठिन चीवरदान समारोह में बौद्ध भिक्षु

महाबोधि मंदिर परिसर में पवित्र बोधिवृक्ष के नीचे आयोजित महाकठिन चीवरदान समारोह में बौद्ध भिक्षु

 

महाबोधि मंदिर परिसर में पवित्र बोधिवृक्ष के नीचे आयोजित महाकठिन चीवरदान समारोह में बौद्ध भिक्षु

महाबोधि मंदिर परिसर में पवित्र बोधिवृक्ष के नीचे आयोजित महाकठिन चीवरदान समारोह में बौद्ध भिक्षु

 

महाबोधि मंदिर परिसर में पवित्र बोधिवृक्ष के नीचे आयोजित महाकठिन चीवरदान समारोह में बौद्ध भिक्षु

महाबोधि मंदिर परिसर में पवित्र बोधिवृक्ष के नीचे आयोजित महाकठिन चीवरदान समारोह में बौद्ध भिक्षु

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed