{"_id":"67e7c62a733118b4760ae4b0","slug":"bihar-news-bihar-board-result-bihar-board-10th-result-bihar-board-matric-topper-gaya-juhi-kumari-gaya-news-c-1-1-noi1233-2776237-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Board 10th Result: मजदूर की बेटी जूही ने मैट्रिक परीक्षा में किया कमाल, प्रदेश में टॉप-10 में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Board 10th Result: मजदूर की बेटी जूही ने मैट्रिक परीक्षा में किया कमाल, प्रदेश में टॉप-10 में बनाई जगह
Sat, 29 Mar 2025 05:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 05:53 PM IST
सार
BSEB Result: अपनी सफलता पर टॉपर जूही ने कहा कि मेरे माता-पिता ने हमेशा मेरा हौसला बढ़ाया और कठिनाइयों के बावजूद मुझे पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। मेरी यह सफलता उन्हीं के संघर्ष और समर्थन का नतीजा है।
विज्ञापन
बेटी जूही की सफलता पर मिठाई खिलाती मां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं और इस बार गया जिले की जूही कुमारी ने अपनी मेहनत और लगन से पूरे प्रदेश में नौवां स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है। डोभी प्रखंड के अमारुत गांव की जूही ने 96.2% अंक प्राप्त कर अपने परिवार, स्कूल और गांव का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar Board 10th Result:बेगूसराय की कृतिका ने बिहार में हासिल किया 9वां स्थान, Ias बनने का है सपना
विज्ञापन
सीमित संसाधनों में रची सफलता की कहानी
जूही के पिता अरविंद प्रजापति मजदूरी का काम करते हैं और मां गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद जूही ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से यह मुकाम हासिल किया। परिवार की आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं थी, लेकिन माता-पिता ने कभी भी उसे पढ़ाई से दूर नहीं किया। अपनी सफलता पर जूही ने कहा कि मेरे माता-पिता ने हमेशा मेरा हौसला बढ़ाया और कठिनाइयों के बावजूद मुझे पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। मेरी यह सफलता उन्हीं के संघर्ष और समर्थन का नतीजा है।
विज्ञापन
गांव में जश्न, घर पर बधाई देने वालों का तांता
जूही की इस शानदार उपलब्धि के बाद गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। रिश्तेदारों, गांववालों और शिक्षकों ने मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। स्कूल के शिक्षकों ने भी जूही की लगन और मेहनत की जमकर तारीफ की। गांव के लोगों ने कहा कि जूही की यह सफलता अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा बनेगी। पंचायत के मुखिया और स्कूल के प्रधानाध्यापक ने भी जूही को सम्मानित करने की बात कही है।
यह भी पढ़ें- Bihar Board 10th Result:पेंटर की बेटी बनी बिहार टॉपर, Ias बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं प्रिया
अब IAS बनने का सपना
जूही ने बताया कि अब मेरा सपना IAS बनकर देश की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि आगे की पढ़ाई पूरी मेहनत और लगन से जारी रखेंगी और अपने माता-पिता का सपना पूरा करेंगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन