फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Road Tragedy Two Elderly Women Sitting Outside House Crushed to Death by Car Driver Nabbed by Villagers

बिहार: घर के दरवाजे पर बैठी दो वृद्ध महिलाओं को कार ने रौंदा, दोनों की मौके पर मौत; ग्रामीणों ने चालक को पकड़ा

Tue, 01 Sep 2026 04:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Sep 2026 04:34 PM IST
सार

औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में तेज रफ्तार कार ने घर के दरवाजे पर बैठी दो वृद्ध महिलाओं को रौंद दिया। हादसे में बरती देवी (62) और प्यारी कुंवर (83) की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
Bihar Road Tragedy Two Elderly Women Sitting Outside House Crushed to Death by Car Driver Nabbed by Villagers
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

औरंगाबाद जिले में मदनपुर थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में मंगलवार की दोपहर एक तेज रफ्तार बेलगाम कार ने घर के दरवाजे पर बैठी दो वृद्ध महिलाओं को बुरी तरह रौंद डाला। दुर्घटना में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मची अफरा-तफरी के बीच ग्रामीणों ने भाग रहे कार चालक को खदेड़कर पकड़ लिया और बाद में मौके पर आई पुलिस को सौंप दिया। मृतकाओं की पहचान पड़रिया गांव निवासी स्व. यमुना महतो की पत्नी बरती देवी (62) और तपसी महतो की पत्नी प्यारी कुंवर (83) के रूप में की गई है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर गांव पहुंची मदनपुर थाना की पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार करने के साथ ही कार को जब्त कर लिया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन


अस्पताल में देखते ही डॉक्टरों ने महिलाओं को किया मृत घोषित
ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर वे लोग तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। अफरा-तफरी के बीच वे दोनों वृद्ध महिलाओं को घायल और जीवित मानते हुए परिजनों के साथ इलाज के लिए मदनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर मौके पर आई पुलिस को सौंपा
हादसे के बाद मची अफरा-तफरी के बीच कुछ ग्रामीणों ने कार को मौके पर छोड़कर भाग रहे चालक को खदेड़कर पकड़ लिया। इसके बाद दुर्घटना की सूचना मिलने पर पड़रिया गांव आई मदनपुर थाना की पुलिस को उसे सुरक्षित सौंप दिया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार करने के साथ ही दुर्घटना कारित करने वाली कार को जब्त कर लिया है। वहीं, पुलिस ने दोनों वृद्ध महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बिहार: गंगा के रौद्र रूप में समाया 100 साल पुराना चैती दुर्गा मंदिर, राघोपुर तटबंध पर कटाव से मची दहशत

घर के दरवाजे पर बैठी थीं दो वृद्ध महिलाएं, दोनों को बेलगाम कार ने रौंदा
पड़रिया के ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार को दोपहर बरती देवी और प्यारी कुंवर अपने घर के दरवाजे पर बैठी थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार बेलगाम कार अचानक अनियंत्रित हो गई और दोनों महिलाओं को चपेट में लेते हुए उनके ऊपर चढ़ गई, जिससे दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद पड़रिया गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले में मदनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने परिजनों के आवेदन पर घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में पुलिस आगे की विधिसम्मत कार्रवाई में जुटी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed