फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: female passenger health deteriorated, doctor refused allow travel

बिहार: मुंबई से दरभंगा आ रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में 80 साल की महिला की बिगड़ी तबीयत, दो घंटे तक चला हंगामा

Mon, 07 Sep 2026 05:57 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Mon, 07 Sep 2026 05:57 PM IST
सार

मुंबई से दरभंगा आ रही स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-115 में उड़ान से ठीक पहले 80 वर्षीय महिला यात्री की तबीयत बिगड़ गई। शुगर और ब्लड प्रेशर कम होने की जानकारी के बाद डॉक्टरों ने जांच की और उन्हें विमान से यात्रा करने की अनुमति नहीं दी। महिला को उतारने और चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी करने में करीब दो घंटे लगे। इस दौरान विमान में सवार यात्रियों ने देरी को लेकर हंगामा किया।
 

विज्ञापन
Bihar News: female passenger health deteriorated, doctor refused allow travel
विमान में हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई से दरभंगा आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-115 में मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरने से ठीक पहले सवार एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। महिला यात्री का शुगर और ब्लड प्रेशर लो होने की जानकारी सामने आने के बाद विमान के अंदर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई एयरपोर्ट पर डॉक्टरों की टीम को विमान के अंदर बुलाया गया। विमान में सवार महिला यात्री की जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें विमान से सफर करने की अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन


इधर, महिला यात्री के बीमार पड़ जाने और टेकऑफ में देरी होने से विमान में बैठे यात्री हंगामा करने लगे। करीब दो घंटे की देरी के बाद विमान यात्रियों को लेकर दरभंगा के लिए रवाना हो सका। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


टेकऑफ से ठीक पहले बिगड़ी बुजुर्ग महिला की हालत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान दरभंगा के लिए टेकऑफ करने की तैयारी में था। इसी दौरान बुजुर्ग महिला की तबीयत अचानक खराब हो गई। महिला की हालत को देखते हुए विमान को रोक दिया गया और चिकित्सकों की टीम ने मौके पर पहुंचकर उनकी प्रारंभिक जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर की सलाह पर महिला को विमान से उतारा
जांच के बाद चिकित्सकों की सलाह पर महिला को विमान से उतार लिया गया, ताकि उनका समुचित उपचार और निगरानी की जा सके। इस दौरान विमान में सवार अन्य यात्रियों को करीब दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा।


दो घंटे बाद दरभंगा के लिए रवाना हुई फ्लाइट
बुजुर्ग महिला को मुंबई एयरपोर्ट पर उतारने और आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी करने के बाद SG-115 फ्लाइट ने दरभंगा के लिए उड़ान भरी और यात्रियों को लेकर दरभंगा पहुंची। घटना के कारण यात्रियों को कुछ समय तक परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed