फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Aditya Jha,upset BJP file nomination "Those poor performance not get chance."

विधान परिषद चुनाव: एनडीए के अंदर भी रार; किस प्रत्याशी के खिलाफ भाजपा के आदित्य नामांकन दाखिल कर रहे?

Mon, 05 Oct 2026 10:27 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Mon, 05 Oct 2026 10:27 AM IST
सार

दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के समर्थन नहीं मिलने से नाराज आदित्य झा ने पांच अक्तूबर को नामांकन दाखिल करने का एलान किया है। उन्होंने भाजपा समर्थित उम्मीदवार सर्वेश कुमार के पिछले छह वर्षों के प्रदर्शन पर सवाल उठाया है।

विज्ञापन
Bihar News : Aditya Jha,upset BJP file nomination "Those poor performance not get chance."
पत्रकारों से बात करते भाजपा उम्मीदवार आदित्य झा

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा से समर्थन नहीं मिलने से नाराज आदित्य झा ने दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से पांच अक्तूबर को अपना नामांकन पर्चा दाखिल करने का एलान किया है। उन्होंने भाजपा के समर्थन पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी ने जिस उम्मीदवार को समर्थन दिया है, उसका पिछले छह वर्षों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा है। अब देखना होगा कि चुनाव में भाजपा उम्मीदवार सर्वेश कुमार को भाजपा के बागी उम्मीदवार आदित्य झा कितना टक्कर दे पाते हैं।

विज्ञापन

आदित्य झा ने कहा कि समर्थन के सवाल पर उनकी विचारधारा और भाजपा की विचारधारा में अंतर है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले छह वर्षों में बिहार की शिक्षा व्यवस्था की स्थिति खराब हुई है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति की क्षेत्र में कोई सामाजिक, धार्मिक या शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय उपस्थिति नहीं रही और जिसे क्षेत्र के लोगों ने ठीक से पहचाना तक नहीं, ऐसे व्यक्ति को मौका दिए जाने पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: चढ़ावे के वर्चस्व पर मंदिर में खूनी खेल, महंत पक्ष की फायरिंग में ग्रामीण घायल; तीन हथियार जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका विरोध केवल टिकट नहीं मिलने को लेकर नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी ऐसे व्यक्ति को उम्मीदवार बनाए, जो समाज और शिक्षा के मुद्दों को लेकर मजबूती से खड़ा हो, उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी। आदित्य झा ने कहा कि वे कई मौकों पर पार्टी के साथ खड़े रहे हैं, लेकिन जहां उन्हें पार्टी का फैसला गलत लगता है, वहां लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करना उनका अधिकार है। उन्होंने कहा कि, “जिसका प्रदर्शन अच्छा नहीं है, उसे मौका नहीं मिलना चाहिए।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed