फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Tragic accident on Gaya-Patna NH-22; bike crashes into divider.

बिहार: गया-पटना एनएच-22 पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराई बाइक; डायल 112 के एएसआई सुनील चौधरी की मौत

Tue, 06 Oct 2026 03:26 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 06 Oct 2026 03:26 PM IST
सार

गया-पटना NH-22 पर बेलागंज के खनेटा गांव के पास सोमवार देर रात बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में डायल 112 के ASI सुनील चौधरी गंभीर रूप से घायल हुए। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Bihar: Tragic accident on Gaya-Patna NH-22; bike crashes into divider.
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया-पटना मुख्य मार्ग NH-22 पर बेलागंज थाना क्षेत्र के खनेटा गांव के समीप सोमवार देर रात सड़क हादसे में डायल 112 में तैनात ASI सुनील चौधरी की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे में सुनील चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात खनेटा गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही बेलागंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल ASI को इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

विज्ञापन


पढ़ें: 24 घंटे में पलटा सियासी खेल! जनसुराज से जुड़े राजकिशोर सिंह फिर भाजपा के साथ, जानें संदेश में क्या कहा?

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें गया स्थित अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक पुलिसकर्मी की पहचान गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के देवरी गांव निवासी सुनील चौधरी के रूप में हुई है। वह डायल 112 में ASI के पद पर तैनात थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

बेलागंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि सड़क हादसे में डायल 112 के ASI सुनील चौधरी की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में बाइक के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed