फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Over 40 rounds fired at farmer's house in Begusarai following extortion demand of ₹20 lakh.

बिहार: बेगूसराय में 20 लाख की रंगदारी के बाद किसान के घर 40 से अधिक राउंड फायरिंग, इलाके में दहशत

Mon, 05 Oct 2026 05:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 05 Oct 2026 05:32 PM IST
सार

बेगूसराय के छौड़ाही के नारायणपीपड़ में 20 लाख रुपये की कथित रंगदारी नहीं देने पर किसान के घर 40 से अधिक राउंड फायरिंग का आरोप है। पुलिस ने मौके से करीब 20 खोखे और एक चप्पल बरामद की है।

विज्ञापन
Bihar: Over 40 rounds fired at farmer's house in Begusarai following extortion demand of ₹20 lakh.
खोखा बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छौड़ाही थाना क्षेत्र के नारायणपीपड़ गांव में सोमवार की अहले सुबह किसान के घर ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। पीड़ित विजय कुमार राय ने आरोप लगाया है कि 20 लाख रुपये की कथित रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने उनके घर को निशाना बनाकर 40 से अधिक राउंड गोलियां चलाईं।

विज्ञापन

घटना सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है। उस समय परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। अचानक लगातार गोलियां चलने की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने वहां से करीब 20 खोखे बरामद किए हैं। इसके अलावा एक सफेद चप्पल भी मिली है। पुलिस इन साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। आवेदन में 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।


पढ़ें:  बेंच-डेस्क के सहारे टिकी थी स्कूल की छत; किस विधायक की मांग पर विद्यालय को शिफ्ट किया गया?

स्कॉर्पियो से आने की बात
घटना में काले रंग की स्कॉर्पियो के इस्तेमाल की बात भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि कच्ची सड़क पर वाहन के निशान मिले हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।

मंझौल डीएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार तथा ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी और गांव में रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed