फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: BPSC Reschedules 72nd Preliminary Exam Date: BPSC Exam: Bihar Exam News

बीपीएससी परीक्षा: 72वीं पीटी 25 अक्तूबर को क्यों नहीं होगी? बिहार लोक सेवा आयोग ने दूसरी बार बदली तारीख

Wed, 07 Oct 2026 05:52 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 07 Oct 2026 05:52 PM IST
सार

बिहार लोक सेवा आयोग की 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए काम की खबर है। आयोग ने एक बार फिर से परीक्षा की तारीख को खिसका दिया है। आइये जानते हैं पूरा मामला...

विज्ञापन
Bihar News: BPSC Reschedules 72nd Preliminary Exam Date: BPSC Exam: Bihar Exam News
बीपीएससी - फोटो : Fb (@Bpsc बिहार लोक सेवा आयोग)

विस्तार

बिहार लोक सेवा आयोग ने एक बार फिर से 72वीं संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तारीखा को आगे खिसका दिया है। यानी जो परीक्षा आगामी 25 अक्तूबर को होने वाली है, वह अब नहीं होगी। बिहार लोक सेवा आयोग के सूत्रों ने बुधवार दोपहर यह जानकारी दी है कि 25 अक्तूबर को होनी वाली 72वीं पीटी परीक्षा नहीं ली जाएगी। अब बदलाव से कई अभ्यर्थियों में आक्रोश है। उनका है कि तीन महीने के अंदर दूसरी बार आयोग ने तारीख को आगे खिसका दिया है। इसमें हमलोगों की क्या गलती है। इससे पहले 26 जुलाई को तारीख तय की गई थी लेकिन उस समय भी परीक्षा की तारीख खिसका दी गई। अब 25 अक्तूबर को भी परीक्षा नहीं ली जाएगी। यह तो अन्याय है। आयोग को ऐसा नहीं करना चाहिए। हालांकि, कुछ अभ्यर्थियों ने तारीख खिसकने से राहत की सांस भी ली है। उन्हें तैयारी का अधिक समय मिल गया। 

विज्ञापन


क्यों नहीं ली जाएगी 25 अक्तूबर को परीक्षा 
सूत्रों की मानें तो बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष परमार रवि मनु भाई 15 सितंबर से नौ अक्तूबर तक छुट्टी में हैं। उनकी जगह सीनियर आईएएस अधिकारी हरजोत कौर बम्हरा को प्रभार सौंपा गया है। आगामी परीक्षा को लेकर आयोग पूरी तरह तैयार नहीं है। परमान रवि मनु भाई के आने के बाद वह तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद ही आगामी परीक्षा पर निर्णय होगा। हालांकि, बीपीएससी की ओर से इस मामले में अब तक कुछ भी साफ नहीं कहा गया है। परीक्षा की तारीक्ष आगे बढ़ाने का कारण भी नहीं बताया गया है। हालांकि, आयोग ने यह जरूर कहा कि 72वीं पीटी परीक्षा जल्द से जल्द लेने की तैयारी चल रही है। कुछ ही दिनों में नई तारीख की घोषणा कर दी जाएगी।  

विज्ञापन

बिहार: पटना में महागठबंधन का आक्रोश मार्च, इनकम टैक्स गोलंबर पर क्या किया, तेजस्वी का राजभवन मार्च कब?

विज्ञापन
विज्ञापन
बीपीएससी 72वीं परीक्षा में कितनी रिक्तियां भरी जाएंगी?
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएसएसी) ने पांच मई 2026 को आधिकारिक तौर पर बीपीएससी 72वीं सीसीई का नोटिफिकेशन जारी किया था। नोटिफिकेशन के साथ 1230 रिक्तियों की घोषणा की थी, जिन्हें अब संशोधित करके 1186 कर दिया गया है। मूल संख्या से कुल 44 रिक्तियां कम की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed