फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Tesla’s Rocket-Powered Roadster, ₹50 Lakh Reserve, ₹2.5 Crore Thrust Version

टेस्ला रोडस्टर की भारत में रिजर्वेशन शुरू: कब तक हो सकेगी डिलीवरी? जानें बुकिंग के लिए कितने देने होंगे पैसे

Thu, 22 Oct 2026 01:16 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Thu, 22 Oct 2026 01:16 PM IST
सार

  • टेस्ला रोडस्टर के लिए भारत में बुकिंग शुरू हो गई है।
  • परफॉर्मेंस वर्जन के लिए कुल 50.06 लाख देना होगा।
  • थ्रस्ट कॉन्फिगरेशन के लिए करीब 2.50 करोड़ का रिजर्वेशन पेमेंट देना होगा।
  • दोनों वर्जन के लिए शुरुआत में 5.01 लाख जमा करने होंगे। 

विज्ञापन
Tesla’s Rocket-Powered Roadster, ₹50 Lakh Reserve, ₹2.5 Crore Thrust Version
टेस्ला की रोडस्टर कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टेस्ला की नई रोडस्टर के लिए भारत में बुकिंग शुरू हो चुकी है, लेकिन इसे अपने नाम कराने के लिए ग्राहकों को बड़ी रकम तैयार रखनी होगी। परफॉर्मेंस वर्जन के लिए कुल 50.06 लाख का रिजर्वेशन पेमेंट करना होगा, जबकि थ्रस्ट कॉन्फिगरेशन के लिए यह रकम लगभग 2.50 करोड़ है। हालांकि, इतनी बड़ी रकम देने के बाद भी भारत में कार कब मिलेगी, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। रोडस्टर के प्रोडक्शन की शुरुआत 2028 में होनी है, लेकिन कंपनी ने फिलहाल केवल लेफ्ट-हैंड-ड्राइव वाहनों के उत्पादन की बात कही है। 

विज्ञापन


टेस्ला रोडस्टर के लिए कितने रुपये देने होंगे?
टेस्ला ने रोडस्टर के दो कॉन्फिगरेशन के लिए रिजर्वेशन पेमेंट की जानकारी दी गई है। इनमें परफॉर्मेंस और थ्रस्ट वर्जन शामिल हैं। दोनों के लिए शुरुआती रकम समान है, लेकिन दस दिनों के भीतर जमा की जाने वाली बाकी रकम में बड़ा अंतर है।
विज्ञापन


1. रोडस्टर परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस वर्जन के लिए ग्राहक को सबसे पहले 5.01 लाख जमा करने होंगे। इसके बाद दस दिनों के अंदर लगभग 45.05 लाख का भुगतान करना होगा। इस तरह कुल रिजर्वेशन पेमेंट 50.06 लाख हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2. रोडस्टर थ्रस्ट कॉन्फिगरेशन
थ्रस्ट वर्जन के लिए भी शुरुआत में 5.01 लाख जमा करने होंगे। लेकिन इसके बाद दस दिनों के भीतर 2,45,24,000 की रकम चुकानी होगी। कुल रिजर्वेशन पेमेंट करीब 2.50 करोड़ बैठता है।
 
कॉन्फिगरेशन शुरुआती पेमेंट दस दिनों में बाकी रकम कुल रिजर्वेशन पेमेंट
रोडस्टर परफॉर्मेंस ₹5.01 लाख ₹45.05 लाख ₹50.06 लाख
रोडस्टर थ्रस्ट ₹5.01 लाख ₹2,45,24,000 करीब ₹2.50 करोड़

यहां पर ध्यान देने वाली बात है कि यह रकम केवल बुकिंग की है। इसे भारत में कार की अंतिम कीमत न समझें। भारत के लिए इसकी अंतिम कीमत कितनी होगी और कब तक डिलीवर होगी, इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

शुरुआती 5.01 लाख होंगे रिफंडेबल
टेस्ला के रिजर्वेशन नियमों के अनुसार, शुरुआत में जमा किए जाने वाले 5.01 लाख पूरी तरह रिफंडेबल हैं। हालांकि, ग्राहक को बाकी रकम तय समयसीमा के भीतर जमा करनी होगी। पूरा पेमेंट नहीं होने की स्थिति में रिजर्वेशन कैंसल हो सकता है।
थ्रस्ट कॉन्फिगरेशन की उपलब्धता सीमित रखी गई है और एक ग्राहक केवल एक ऑर्डर कर सकता है। इस वर्जन की उपलब्धता स्थानीय कानूनों और नियमों पर भी निर्भर करेगी। खास तौर पर इसमें दिए गए थ्रस्टर फीचर की अनुमति हर बाजार में नहीं है। जिन जगहों पर इसकी इजाजत नहीं होगी, वहां यह फंक्शनलिटी उपलब्ध नहीं हो सकती।

कब शुरू होगा प्रोडक्शन?
  • बुकिंग की बात आते ही दूसरा सबसे बड़ा सवाल इसकी डिलीवरी को लेकर खड़ा होता है। टेस्ला के अनुसार इसका उत्पादन 2028 में शुरू होगा, लेकिन यहां पर भी  कंपनी ने केवल लेफ्ट-हैंड-ड्राइव वाहनों के उत्पादन की बात कही है।
  • भारत में सड़क पर चलने वाली कारों के लिए राइट-हैंड-ड्राइव कॉन्फिगरेशन जरूरी है। टेस्ला ने अभी यह नहीं बताया है कि रोडस्टर का राइट-हैंड-ड्राइव वर्जन कब तैयार होगा या इसका प्रोडक्शन कब शुरू किया जाएगा। इसका मतलब है कि भारत में रोडस्टर की डिलीवरी की कोई पक्की तारीख फिलहाल सामने नहीं आई है।
  • भारत के लिए कार की अंतिम कीमत, स्थानीय बाजार से जुड़ी जानकारियां और डिलीवरी की व्यवस्था भी अभी स्पष्ट नहीं हैं। यानी की बुकिंग करने के बाद भी ग्राहकों को कार मिलने के समय का इंतजार करना पड़ सकता है।

परफॉर्मेंस और थ्रस्ट वर्जन में क्या अंतर है?
टेस्ला रोडस्टर के परफॉर्मेंस और थ्रस्ट कॉन्फिगरेशन में मुख्य अंतर इसके फीचर्स और थ्रस्टर सिस्टम का है।
  • रोडस्टर परफॉर्मेंस: परफॉर्मेंस वर्जन दो सीटों वाला है। इसमें एक्टिव एयरोडायनामिक्स और मल्टी-मोड सक्शन सिस्टम दिया गया है। इस सिस्टम का मकसद अतिरिक्त डाउनफोर्स पैदा करना है, ताकि तेज रफ्तार पर कार को सड़क से बेहतर पकड़ मिल सके।
  • रोडस्टर थ्रस्ट: थ्रस्ट कॉन्फिगरेशन में एक्सेलेरेशन थ्रस्टर्स जोड़े गए हैं। इसे रेस-रेडी वर्जन के तौर पर पेश किया गया है और इसकी उपलब्धता सीमित है। हालांकि, थ्रस्टर फंक्शनलिटी स्थानीय कानूनों और नियमों के अधीन होगी। इसलिए हर बाजार में ग्राहकों को यह फीचर मिलना जरूरी नहीं है।
  • रॉकेट कॉन्फिगरेशन भी मौजूद: इन दोनों के अलावा रोडस्टर के लिए रॉकेट कॉन्फिगरेशन का भी जिक्र किया गया है। यह एक सीट वाला वर्जन है, जिसमें फुल फ्लाइट सिस्टम दिया गया है। यह केवल इनवाइट-ओनली है। भारत के बुकिंग पेज पर इस कॉन्फिगरेशन के लिए कोई रिजर्वेशन अमाउंट नहीं दिखाया गया है।

SR-71 और F-35 से प्रेरित डिजाइन, स्पेसएक्स कंपोनेंट्स
टेस्ला रोडस्टर का डिजाइन SR-71 और F-35 एयरक्राफ्ट से प्रेरित बताया गया है। इसकी खासियत केवल डिजाइन तक सीमित नहीं है। कंपनी ने रोडस्टर में स्पेसएक्स के कंपोनेंट्स इस्तेमाल करने की भी पुष्टि की है।
थ्रस्ट कॉन्फिगरेशन में एक्सेलेरेशन थ्रस्टर्स और रॉकेट कॉन्फिगरेशन में फुल फ्लाइट सिस्टम का जिक्र इस कार को सामान्य इलेक्ट्रिक कारों से अलग बनाता है। हालांकि, भारत में इन फीचर्स की उपलब्धता स्थानीय नियमों और अनुमति पर निर्भर करेगी।


टेस्ला मॉडल वाई एल को फ्री एक्सेलेरेशन बूस्ट
  • वहीं, रोडस्टर के रिजर्वेशन के साथ ही टेस्ला इंडिया ने अपने छह सीटों वालेमॉडल वाई एल के लिए भी एक एलान किया है। कंपनी इस मॉडल पर मुफ्त एक्सेलेरेशन बूस्ट दे रही है।
  • इस बूस्ट के बाद मॉडल वाई एल की 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने की क्षमता 4.5 सेकंड बताई गई है। इसकी WLTP रेंज 681 किलोमीटर तक बनी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed