फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Tata Punch EV Gets Costlier: Check New Prices, Range, Features, Performance

टाटा पंच ईवी खरीदना हुआ महंगा: सितंबर 2026 में बढ़ी कीमतें, अब कितने में मिलेगी और क्या है खास? देखें नई लिस्ट

Sun, 13 Sep 2026 04:01 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sun, 13 Sep 2026 04:01 PM IST
सार

टाटा मोटर्स ने अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी पंच ईवी की कीमतों में सितंबर 2026 से बढ़ोतरी कर दी है। इनपुट कॉस्ट बढ़ने की वजह से कंपनी ने इसके अलग-अलग वेरिएंट्स पर बढ़ गई है। 30 kWh और 40 kWh बैटरी वाले मॉडल अब कितने में मिलेंगे और क्या है इसकी रेंज? जानिए यहां...
 

विज्ञापन
Tata Punch EV Gets Costlier: Check New Prices, Range, Features, Performance
टाटा पंच ईवी - फोटो : ev.tata.cars

विस्तार

अगर आप टाटा पंच ईवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अहम खबर है। टाटा मोटर्स ने सितंबर 2026 में अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक एसयूवी पंच ईवी की कीमतों में बढ़ोतरी की है। 30 kWh बैटरी वाले वेरिएंट्स की कीमत दस हजार, जबकि 40 kWh बैटरी वाले वेरिएंट्स की कीमत 20 हजार तक बढ़ गई है। इसके बाद पंच ईवी की नई एक्स-शोरूम कीमत 9.79 लाख से 12.99 लाख तक हो गई है।
विज्ञापन

फरवरी 2026 में लॉन्च हुए फेसलिफ्ट मॉडल में नए बैटरी पैक, अपडेटेड डिजाइन और कई नए फीचर्स दिए गए हैं। इसका BaaS यानी बैटरी-एस-ए-सर्विस विकल्प भी उपलब्ध है, जिसके तहत शुरुआती कीमत 6.49 लाख है।
विज्ञापन


टाटा पंच ईवी की नई कीमत क्या है?
सितंबर की कीमत बढ़ोतरी के बाद 30 kWh बैटरी वाले स्मार्ट वेरिएंट की कीमत 9.79 लाख हो गई है, जबकि स्मार्ट प्लस 30 kWh की कीमत 10.39 लाख है।
40 kWh बैटरी वाले मॉडल मेंस्मार्ट प्लस की कीमत ₹11.19 लाख, एडवेंचर की ₹11.94 लाख, इम्पावर्ड की ₹12.69 लाख और टॉप इम्पावर्ड प्लस एस की कीमत ₹12.99 लाख हो गई है। कंपनी की ओर से कीमतों में बढ़ोतरी की वजह इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वेरिएंट  बैटरी क्षमता नई कीमत 
स्मार्ट 30 kWh 9.79 लाख
स्मार्ट प्लस 30 kWh 10.39 लाख
स्मार्ट प्लस 40 kWh 11.19 लाख
एडवेंचर 40 kWh 11.94 लाख
इम्पावर्ड 40 kWh 12.69 लाख
इम्पावर्ड प्लस एस 40 kWh 12.99 लाख

BaaS के साथ कितनी है कीमत?
पंच ईवी को बैटरी-एस-ए-सर्विस यानी बास विकल्प के साथ भी खरीदा जा सकता है। इस स्कीम के तहत इसकी शुरुआती कीमत 6.49 लाख है और बैटरी के इस्तेमाल के लिए अलग से प्रति किलोमीटर शुल्क देना होता है। लॉन्च के समय बैटरी शुल्क 2.6 प्रति किलोमीटर से शुरू बताया गया था।

डिजाइन में क्या बदला?
पंच ईवी फेसलिफ्ट में डिजाइन को अपडेट किया गया है। इसमें क्लोज्ड-ऑफ फ्रंट ग्रिल, ब्लैक सराउंड वाले हेडलैम्प्स, सेंट्रल चार्जिंग इनलेट और सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है। पीछे की तरफ कनेक्टेड एलईडी टेल-लैंप्स और ग्रे क्लैडिंग इसे मस्कुलर लुक देते हैं। इसमें 16-इंच एयरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील्स और करीब 195mm ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है।

इंटीरियर और फीचर्स
  • केबिन में डुअल-टोन थीम, नए सीट डिजाइन और अपडेटेड ट्रिम फिनिश मिलती है। हायर वेरिएंट्स में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जिसमें वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले का सपोर्ट मिलता है।
  • इसके अलावा 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, सनरूफ, वायरलेस चार्जर, 360-डिग्री कैमरा, एम्बिएंट लाइटिंग और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और वॉयस असिस्ट भी उपलब्ध हैं।
  • सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो पंच ईवी में 6 एयरबैग्स, ईएसपी, एबीएस के साथ ईबीडी, हिल-होल्ड असिस्ट, TPMS और ISOFIX स्टैंडर्ड दिए गए हैं। हायर वेरिएंट्स में ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटर, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक के साथ ऑटो-होल्ड और हिल-डिसेंट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
बैटरी, मोटर और रेंज
टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट में दो बैटरी पैक मिलते हैं। 30 kWh LFP बैटरी वाला मॉडल 88 bhp की पावर और 154 Nm का टॉर्क देता है। वहीं 40 kWh बैटरी वाला वेरिएंट 129 bhp की पावर और 154 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
40 kWh वेरिएंट 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार करीब 9 सेकंड में पकड़ सकता है। रेंज की बात करें तो 30 kWh मॉडल की ARAI/MIDC रेंज करीब 365-375 किमी और 40 kWh मॉडल की 468 किमी तक है।

65 kW DC फास्ट चार्जिंग
  • पंच ईवी में 65 kW DC फास्ट चार्जिंग का विकल्प मिलता है। 40 kWh बैटरी को 20 से 80 फीसदी तक चार्ज करने में करीब 26 मिनट लगते हैं। कंपनी के मुताबिक 15 मिनट की चार्जिंग में करीब 135 किमी की रेंज भी जोड़ी जा सकती है।
  • 40 kWh बैटरी वाले Punch EV पर लाइफटाइम बैटरी वारंटी भी उपलब्ध है, जबकि 30 kWh वेरिएंट के लिए 8 साल/1.60 लाख किमी की वारंटी दी जाती है।
  • कुल मिलाकर टाटा पंच ईवी की कीमत बढ़ने के बावजूद यह अभी भी भारतीय बाजार में एक अहम कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी बनी हुई है। इसमें 30 kWh और 40 kWh बैटरी विकल्प, 468 किमी तक की दावा की गई रेंज, 129 bhp तक की पावर, 65 kW DC फास्ट चार्जिंग और कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।
  • अगर आप इसे खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो कीमत बढ़ने के बाद नए वेरिएंट-वाइज दाम और बास विकल्प की तुलना करके फैसला करना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed