Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Polestar Formula 2030 Concept, Future Polestar 2 and 7 Get Bold New Design Preview

सीटें खुद लेंगी बॉडी का आकार, स्टीयरिंग भी बदलेंगे: पोलस्टार ने दिखाई नई तकनीक, कैसी होगी कंपनी की यह कार?

Wed, 11 Nov 2026 10:57 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Wed, 11 Nov 2026 10:57 AM IST
सार

  • पोलस्टार ने फॉर्मूला 2030 कॉन्सेप्ट दिखाया है।
  • नई डिजाइन भाषा की मिली झलक देखने को मिली।
  • सीटों में इन्फ्लेटेबल बोलस्टर्स होंगे।
  • तीन ड्राइविंग मोड मिलेंगे कॉन्सेप्ट में।

विज्ञापन
Polestar Formula 2030 Concept, Future Polestar 2 and 7 Get Bold New Design Preview
पोलस्टार फॉर्मूला 2030 कॉन्सेप्ट - फोटो : polestar

विस्तार

इलेक्ट्रिक कार निर्माता पोलस्टार ने अपनी भविष्य की कारों की झलक दुनिया के सामने पेश कर दी है। कंपनी ने फॉर्मूला 2030 कॉन्सेप्ट कार से पर्दा उठा दिया है। अपने खास डिजाइन, इन्फ्लेटेबल सीट बोलस्टर्स और कस्टमाइज किए जा सकने वाले फिजिकल कंटाेल्स की वजह से यह कॉन्सेप्ट काफी चर्चा में है। हालांकि कंपनी इसे प्रोडक्शन में नहीं उतारेगी, लेकिन इसके कई डिजाइन एलिमेंट आने वाली पोलस्टार 2 और पोलस्टार 7 में देखने को मिल सकते हैं। खास बात है कि इसमें ड्राइविंग के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए तीन अलग-अलग मोड और जरूरत के हिसाब से बदलने वाला केबिन भी दिया गया है।

विज्ञापन


पोलस्टार फॉर्मूला 2030 कॉन्सेप्ट का डिजाइन कैसा है?
कंपनी ने इसे पोलस्टार 4 के मीडिया ड्राइव में पेश किया है। यह चार दरवाजों वाली कॉन्सेप्ट कार है, जिसमें पीछे की तरफ हैच दिया गया है। साथ ही इसका डिजाइन भी काफी हद तक पोलस्टार की मौजूदा डिजाइन पहचान से मेल खाता है। इसमें कंपनी की सिग्नेचर ड्यूल-ब्लेड हेडलाइट्स और मिनिमलिस्टिक डिजाइन देखने को मिलता है।
विज्ञापन

हालांकि, इसका लो-स्लंग प्रोफाइल और पीछे की तरफ उभरे हुए फेंडर्स इसे ज्यादा स्पोर्टी और आक्रामक लुक देते हैं। कार का पूरा सिल्हूट परफॉर्मेंस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Polestar Formula 2030 Concept, Future Polestar 2 and 7 Get Bold New Design Preview
पोलस्टार फॉर्मूला 2030 कॉन्सेप्ट - फोटो : polestar

कोच डोर और ग्लास रूफ बनाते हैं इसे खास

  • कॉन्सेप्ट कार में कोच डोर्स दिए गए हैं, जिनकी वजह से बी-पिलर की जरूरत खत्म हो जाती है। वहीं, ए-पिलर को भी छिपाया गया है। इससे विंडशील्ड और खिड़कियों को रैप-अराउंड इफेक्ट मिलता है।
  • इसमें एक सिंगल विंडशील्ड वाइपर दिया गया है। कार की छत पारंपरिक रूफ की जगह पूरी तरह ग्लास की है। इसके अलावा ट्रंक में बड़ी खिड़की दी गई है। यह डिजाइन पोलस्टार की उन कुछ दूसरी कारों से अलग है, जिनके पिछले हिस्से में खिड़की नहीं दी जाती।
  • कंपनी के अनुसार, इसकी एक और खात बात है कि ट्रंक का फ्लोर भी पारदर्शी रखा गया है। इसके नीचे रेसिंग से प्रेरित ओह्लिन्स डैंपर्स दिखाई देते हैं।

UFO जैसा है कार का पिछला हिस्सा

  • पोलस्टार ने फॉर्मूला 2030 कॉन्सेप्ट के पिछले हिस्से को UFO-एस्क यानी उड़नतश्तरी जैसा बताया है। कंपनी के पुराने मॉडल्स में पीछे की तरफ नीचे की ओर झुकने वाली लंबी लाइट बार देखने को मिलती है। लेकिन इस कॉन्सेप्ट में ऐसा नहीं है।
  • इसमें लाइटिंग को ज्यादा सिंपल और सूक्ष्म रखा गया है। ट्रंक के नीचे सिर्फ दो पतली टेललाइट्स दी गई हैं, जो इसके पिछले हिस्से को अलग पहचान देती हैं।

Polestar Formula 2030 Concept, Future Polestar 2 and 7 Get Bold New Design Preview
पोलस्टार फॉर्मूला 2030 कॉन्सेप्ट - फोटो : polestar

नाइट्रोजन कलर और 22-इंच के व्हील्स

  • फॉर्मूला 2030 कॉन्सेप्ट में नाइट्रोजन नाम का नया एक्सटीरियर कलर पेश किया गया है। इसकी खासियत है कि यह एक ही कलर को तीन अलग-अलग फिनिश में इस्तेमाल किया गया है।
  • पोलस्टार ने इसके लिए टोन-इन-टोन ट्रीटमेंट अपनाया है। इसमें ग्लॉसी, मैट और सैटिन फिनिश का इस्तेमाल किया गया है, जिससे साइड क्लैडिंग और एयरो पार्ट्स जैसे हिस्से अलग नजर आते हैं।
  • कार में 22-इंच के व्हील्स दिए गए हैं, जिन्हें एक्सटीरियर कलर से मैच किया गया है। वहीं, ब्रेक कैलिपर्स पर स्वीडिश गोल्ड कलर का इस्तेमाल किया गया है। इनमें ब्रेम्बो ब्रेक कैलिपर्स दिए गए हैं।

Polestar Formula 2030 Concept, Future Polestar 2 and 7 Get Bold New Design Preview
पोलस्टार फॉर्मूला 2030 कॉन्सेप्ट - फोटो : polestar

इंटीरियर में इन्फ्लेटेबल सीटें और रिसाइकल्ड मटेरियल

  • कार के केबिन में भी एक्सटीरियर की तरह टोन-इन-टोन कलर थीम रखी गई है। यह चार सीटों वाला केबिन है, जिसमें हल्के रंग की अपहोल्स्ट्री दी गई है। सीटबेल्ट और कंट्रोल्स पर गोल्ड कलर के एकेंट्स मिलते हैं। इसकी सबसे खास बात सीटों में दिए गए इन्फ्लेटेबल बोलस्टर्स और कुशन हैं। इन्हें इस तरह तैयार किया गया है कि ये हर यात्री के शरीर और जरूरत के हिसाब से अपना आकार बदल सकें। इससे बैठने वाले को ज्यादा आराम मिल सकता है।
  • इंटीरियर का ज्यादातर हिस्सा रिसाइकल्ड मटेरियल से बनाया गया है। यानी कंपनी ने इस कॉन्सेप्ट में डिजाइन और आराम के साथ सस्टेनेबिलिटी पर भी ध्यान दिया है।
  • आठ फिजिकल कंट्रोल्स को अपनी पसंद से कर सकेंगे सेट फॉर्मूला 2030 के डैशबोर्ड में दो स्क्रीन दी गई हैं। इनमें से एक स्टीयरिंग कॉलम से जुड़ी है, जबकि दूसरी डैशबोर्ड के बीच में लगी है। दोनों स्क्रीन ड्राइवर की तरफ झुकी हुई हैं।
  • बड़ी स्क्रीन के ठीक नीचे सेंटर कंसोल में आठ फिजिकल कंट्रोल्स दिए गए हैं। इनकी खासियत यह है कि ड्राइवर अपनी पसंद के हिसाब से इन्हें कस्टमाइज कर सकते हैं।
  • ड्राइवर तय कर सकते हैं कि हर कंट्रोल किस तरह काम करेगा। उदाहरण के लिए, इसे रॉकर स्विच या डायल के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ ही यह भी चुना जा सकता है कि कौन-सा कंट्रोल किस फंक्शन को ऑपरेट करेगा। इस तरह कंपनी ने टचस्क्रीन के साथ फिजिकल बटन्स के इस्तेमाल को भी अहमियत दी है।

तीन ड्राइविंग मोड से बदलेगा कार का केबिन
कॉन्सेप्ट कार के सेंटर कंसोल में ड्राइव-मोड सिलेक्टर दिया गया है। इसकी मदद से ड्राइवर तीन मोड चुन सकते हैं।

  • परफॉर्मेंस मोड: इस मोड में सेंटर स्क्रीन नीचे आकर सेंटर कंसोल के साथ फ्लश हो जाती है। वहीं, स्टीयरिंग व्हील और गेज स्क्रीन ड्राइवर के और करीब आ जाते हैं। इससे ड्राइविंग के दौरान जरूरी कंट्रोल्स तक पहुंच आसान होती है।
  • नॉर्मल मोड: इसमें कार सामान्य ड्राइविंग सेटअप के साथ काम करती है।
  • ऑटोनॉमस मोड: इस मोड में कार की छिपी हुई लिडार यूनिट बाहर दिखाई देने लगती है। वहीं, केबिन में स्टीयरिंग व्हील और ड्राइवर की सीट एक-दूसरे से दूर चले जाते हैं। इस तरह कार के अलग-अलग ड्राइविंग मोड के हिसाब से सिर्फ ड्राइविंग सेटिंग्स ही नहीं, बल्कि केबिन का लेआउट भी बदल जाता है।

Polestar Formula 2030 Concept, Future Polestar 2 and 7 Get Bold New Design Preview
पोलस्टार फॉर्मूला 2030 कॉन्सेप्ट - फोटो : polestar

कब होगी पेश?

  • पोलस्टार ने साफ किया है कि फॉर्मूला 2030 कॉन्सेप्ट कार को प्रोडक्शन के लिए नहीं बनाया गया है। यानी इसे बाजार में बिक्री के लिए नहीं उतारा जाएगा। हालांकि, कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि इसके कुछ डिजाइन एलिमेंट आने वाले प्रोडक्शन मॉडल्स में इस्तेमाल किए जाएंगे।
  • इनमें अगली पीढ़ी की पोलस्टार 2 और आने वाली पोलस्टार 7 शामिल हैं। नई पोलस्टार 2 के 2027 की शुरुआत में आने की उम्मीद है, जबकि पोलस्टार 7 को 2028 में पेश किया जा सकता है। इस लिहाज से फॉर्मूला 2030 कॉन्सेप्ट कंपनी की भविष्य की डिजाइन भाषा और केबिन टेक्नोलॉजी की झलक देता है।

अमेरिका में नई पोलस्टार कारों की बिक्री पर प्रतिबंध
पोलस्टार के लिए अमेरिका का बाजार भी चर्चा में है। कंपनी को अमेरिका में नई कारें बेचने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। ऐसे में अमेरिकी ग्राहकों के लिए आने वाली पोलस्टार 2 और पोलस्टार 7 को करीब से देखने या चलाने का विकल्प सीमित हो सकता है। ऐसे में कंपनी की आने वाली नई कारों को चलाने के लिए यूरोप की यात्रा करना ही एकमात्र तरीका हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed