फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Hyundai Bayon SUV Bookings Begin, What Expect From New Creta-Segment Rival

Hyundai Bayonस्कोडा कुशाक को टक्कर देने आ रही ह्यूंदै बेयोन: लॉन्च से पहले शुरू हुई बुकिंग, कब देगी दस्तक? जान

Tue, 13 Oct 2026 03:07 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Tue, 13 Oct 2026 03:07 PM IST
सार

ह्यूंदै ने भारत में अपनी नई मिडसाइज SUV बेयोन की बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी अधिकृत डीलरशिप पर जाकर निर्धारित टोकन अमाउंट के साथ बुक कर सकते हैं। भारतीय बाजार में यह SUV वेन्यू और क्रेटा के बीच अपनी जगह बनाएगी और स्कोडा कुशाक जैसी गाड़ियों को टक्कर दे सकती है। आइए जानते हैं, इसकी बुकिंग के लिए कितना टोकन अमाउंट रखा गया है और यह भारत में कब लॉन्च होगी।
 

विज्ञापन
Hyundai Bayon SUV Bookings Begin, What Expect From New Creta-Segment Rival
ह्यूंदै बेयोन - फोटो : hyundai

विस्तार

अगर आप एक नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो ह्यूंदै आपके लिए एक नया और बेहतरीन विकल्प लेकर आई है। ह्यूंदै ने भारत में अपनी नई मिडसाइज एसयूवी Bayon (बेयोन) की बुकिंग्स आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी हैं। इसे 26 अक्तूबर 2026 को भारत में आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा। अगर आप इसे खरीदने के इच्छुक हैं, तो 11 हजार की टोकन राशि देकर इसे ऑनलाइन या अपने नजदीकी अधिकृत डीलरशिप पर बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन


बुकिंग के लिए कितना टोकन अमाउंट रखा गया है?
ह्यूंदै बेयोन को ग्राहक ऑनलाइन या कंपनी की अधिकृत डीलरशिप पर 11 हजार में बुक कर सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी इसके अलग-अलग वैरिएंट की कीमतों का खुलासा नहीं किया है। कीमतों की घोषणा 26 अक्तूबर को होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल इसकी शुरुआती कीमत नौ लाख और टॉप वैरिएंट की कीमत 14 लाख के आसपास रहने की उम्मीद है। ध्यान रहे ये कीमतें अनुमानित कीमतें हैं, आधिकारिक कीमतों की पुष्टि लॉन्च के समय होगी।
विज्ञापन


डिजाइन में मिलेगा स्पोर्टी क्रॉसओवर लुक
  • ह्यूंदै  बेयोन के फ्रंट में लेयर्ड फेशिया दिया गया है। बोनट के आगे वाले किनारे पर एक पतली ब्लैक स्ट्रिप में एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स लगी हैं। इसका डिजाइन कंपनी की आर्ट ऑफ स्टील डिजाइन लैंग्वेज के अनुरूप है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • मुख्य हेडलैम्प्स को बंपर के निचले हिस्से में जगह दी गई है। फ्रंट बंपर पर ब्लैक और सिल्वर क्लैडिंग भी मिलती है, जो SUV के लुक को अलग बनाती है।
  • साइड प्रोफाइल में फ्लेयर्ड व्हील आर्चेस, शार्प कैरेक्टर लाइन्स, पेटल-स्टाइल अलॉय व्हील्स और ग्लॉस-ब्लैक पिलर ट्रीटमेंट दिया गया है। ये सभी डिजाइन एलिमेंट इसे क्रॉसओवर जैसा स्टांस देते हैं। पीछे की तरफ स्लिम टेल-लैम्प्स को ब्लैक बैंड में लगाया गया है। इसके साथ रूफ स्पॉइलर और डुअल-टोन बंपर मिलता है, जो इसके बाहरी डिजाइन को पूरा करता है।

कितनी बड़ी है बेयोन एसयूवी?
  • ह्यूंदै ने अभी भारत में आने वाली बेयोन के सटीक डायमेंशंस की जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध मॉडल के आंकड़ों के अनुसार, इसकी लंबाई 4,245 मिमी, चौड़ाई 1,810 मिमी और ऊंचाई 1,570 मिमी है। 
  • इसका व्हीलबेस 2,600 मिमी है, जबकि बूट स्पेस 440 लीटर का है। यानी अंतरराष्ट्रीय मॉडल में सामान रखने के लिए अच्छी जगह मिलती है। हालांकि, भारतीय मॉडल के डायमेंशन्स और बूट स्पेस की पुष्टि होना बाकी है।
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेयोन का एन-लाइन वैरिएंट भी उपलब्ध है। भारत में यह वैरिएंट पेश किया जाएगा या नहीं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

केबिन में डुअल 12.3-इंच डिस्प्ले
  • बेयोन के केबिन में डुअल 12.3-इंच कनेक्टेड डिस्प्ले सेटअप दिया गया है। इसमें एक स्क्रीन डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए और दूसरी इन्फोटेनमेंट सिस्टम के लिए है।
  • कंपनी ने क्लाइमेट कंट्रोल के लिए फिजिकल बटन और डायल्स दिए हैं। इससे तापमान और दूसरे कंट्रोल्स को इस्तेमाल करना आसान हो सकता है। इसके अलावा, स्टीयरिंग व्हील पर अलग ड्राइव-मोड सिलेक्टर पॉड भी दिया गया है।

जनरेटिव एआई वॉयस असिस्टेंट समेत मिलेंगे ये फीचर्स
  • साथ ही बेयोन में कई कनेक्टेड और डिजिटल फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है। इसकी फीचर लिस्ट में जनरेटिव एआई वॉयस असिस्टेंट शामिल है, जिससे वॉयस कमांड के जरिए कुछ काम किए जा सकेंगे।
  • एसयूवी में कंपनी की ब्लूलिंक कनेक्टेड-कार तकनीक भी मिल सकती है। इसके तहत 70 से ज्यादा फीचर्स दिए जाने की जानकारी है। इसके अलावा, इसमें ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट्स, ऑनबोर्ड नेविगेशन, स्प्लिट-स्क्रीन फंक्शनैलिटी और मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट भी शामिल हैं।
  • ओवर-द-एयर अपडेट्स के जरिए गाड़ी के कुछ सॉफ्टवेयर और सिस्टम को इंटरनेट के माध्यम से अपडेट किया जा सकता है। वहीं, स्प्लिट-स्क्रीन फंक्शनैलिटी से एक ही समय पर डिस्प्ले पर अलग-अलग जानकारियां देखना संभव होगा।
1.5-लीटर पेट्रोल इंजन, 115hp की पावर
भारत में आने वाली ह्यूंदै बेयोन में 1.5-लीटर, चार-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 115hp की पावर और 144Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

इसमें ग्राहकों को दो गियरबॉक्स विकल्प मिलेंगे। इनमें सिक्स-स्पीड मैनुअल और CVT शामिल हैं। मैनुअल गियरबॉक्स उन लोगों के लिए विकल्प होगा जो खुद गियर बदलना पसंद करते हैं, जबकि CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प देगा।

किन कारों को देगी टक्कर?
ह्यूंदै की भारतीय लाइनअप में बेयोन को वेन्यू और क्रेटा के बीच रखा जा सकता है। सेगमेंट में इसका मुकाबला स्कोडा कुशाक जैसे मॉडल्स से हो सकता है। बेयोन की कीमत, फीचर लिस्ट और भारतीय मॉडल से जुड़े बाकी विवरण सामने आने के बाद ही इसकी बाजार में स्थिति ज्यादा स्पष्ट होगी।

क्या होगी कीमत?
ह्यूंदै  ने बेयोन की वैरिएंट-वाइज कीमतें अभी घोषित नहीं की हैं, लेकिन नौ से 14 लाख के बीच हाेने का अंदाजा लगाया जा रहा है। कंपनी 26 अक्तूबर 2026 को आधिकरिक कीमतों का एलान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed