फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Honda ADV125 Unveiled at EICMA 2026 Check Engine Mileage Features and Specifications

होंडा ने पेश किया नया ADV125 एडवेंचर स्कूटर: 125cc इंजन के साथ मिलेगा शानदार माइलेज, जानें और क्या है खास?

Tue, 03 Nov 2026 12:42 PM IST
कुलदीप शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुलदीप शर्मा Updated Tue, 03 Nov 2026 12:42 PM IST
सार

  • होंडा ने EICMA 2026 में नया ADV125 एडवेंचर स्कूटर पेश किया है।
  • इसमें 125cc इंजन के साथ 12.5 PS की पावर मिलेगी।
  • स्कूटर का माइलेज 47.6 km/l और टॉप स्पीड 97 km/h है।
  • इसमें 5-इंच TFT डिस्प्ले, Honda RoadSync, ABS और 29 लीटर अंडरसीट स्टोरेज जैसे फीचर्स हैं।

विज्ञापन
Honda ADV125 Unveiled at EICMA 2026 Check Engine Mileage Features and Specifications
होंडा ADV125 - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

होंडा ने EICMA 2026 में अपने एडवेंचर स्कूटर पोर्टफोलियो में नया मॉडल ADV125 पेश किया है। यह स्कूटर अपने बड़े मॉडल्स की तरह रग्ड और दमदार डिजाइन के साथ आता है, लेकिन इसकी कीमत को बाकियों की तुलना में किफायती रखा जाएगा। कंपनी ने इसे खासतौर पर यूरोप के शहरी इलाकों में रहने वाले राइडर्स और A1 लाइसेंस धारकों को ध्यान में रखकर तैयार किया है। इसमें 125cc का इंजन, बेहतर माइलेज, स्मार्ट कनेक्टिविटी और कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं।

विज्ञापन

125cc इंजन के साथ मिलेगी 97 km/h की टॉप स्पीड

Honda ADV125 में 125cc का लिक्विड-कूल्ड eSP+ SOHC फोर-वॉल्व इंजन दिया गया है। यही इंजन कंपनी के PCX125 स्कूटर में भी इस्तेमाल होता है। यह इंजन 8,750 rpm पर 12.5 PS की पावर और 6500 rpm पर 11.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी के मुताबिक स्कूटर को तेज एक्सीलरेशन और करीब 90 km/h की रफ्तार पर आराम से चलाने के हिसाब से तैयार किया गया है। इसकी टॉप स्पीड 97 km/h बताई गई है। 

विज्ञापन


माइलेज की बात करें तो यह WMTC मोड में करीब 47.6 किलोमीटर प्रति लीटर का औसत दे सकता है। इसमें 8.1 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। इस हिसाब से एक बार टैंक फुल कराने पर करीब 385 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। स्कूटर में Honda Selectable Torque Control, PGM-FI फ्यूल इंजेक्शन और Idling Stop System जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें ब्रशलेस ACG स्टार्टर टेक्नोलॉजी मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

SUV जैसा डिजाइन और चार कलर ऑप्शन

Honda ADV125 का लुक कंपनी की ADV सीरीज के दूसरे स्कूटर्स से मिलता-जुलता है। इसमें मस्कुलर बॉडीवर्क, बड़ी विंडस्क्रीन और DRL के साथ डुअल हेडलैंप दिए गए हैं। इसके अलावा स्टेप-अप सीट और ऊपर की तरफ उठा हुआ एग्जॉस्ट इसे एडवेंचर स्कूटर जैसा लुक देते हैं। कंपनी इसे चार रंगों में पेश करेगी। इनमें पर्ल फाल्कन ग्रे, पर्ल कूल व्हाइट, मैट साइनोस ग्रे मेटैलिक, मैट पर्ल डायस्प्रो रेड शामिल हैं।

खराब रास्तों के लिए भी तैयार है स्कूटर

  • फ्रेम और सस्पेंशन: स्कूटर में स्टील ट्यूबलर अंडरबोन फ्रेम दिया गया है। आगे टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे डुअल शॉक एब्जॉर्बर मिलते हैं।
  • पहिये और टायर: इसमें आगे 14 इंच और पीछे 13 इंच के पहिये दिए गए हैं। दोनों तरफ पिरेली/टूरेंस के ब्लॉक-पैटर्न टायर मिलते हैं, जो खराब रास्तों और हल्के ऑफ-रोड ट्रैक पर मदद करेंगे।
  • ब्रेकिंग सिस्टम: आगे 240mm और पीछे 220mm डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। दोनों पहियों पर निसिन कैलिपर्स और स्टैंडर्ड सिंगल-चैनल ABS मिलता है।
  • ग्राउंड क्लीयरेंस और सीट: स्कूटर का ग्राउंड क्लीयरेंस 165mm और सीट की ऊंचाई 780mm है।

5-इंच TFT डिस्प्ले और स्मार्ट कनेक्टिविटी

फीचर्स की बात करें तो Honda ADV125 में 5-इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है। इसमें Honda RoadSync कनेक्टिविटी भी मिलती है। स्मार्टफोन कनेक्ट करने के बाद राइडर मैसेज, नेविगेशन और म्यूजिक कंट्रोल जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा स्कूटर में Honda SMART Key, कीलेस इग्निशन और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। स्मार्ट की की मदद से बिना चाबी के सीट और फ्यूल फिलर कैप भी खोले जा सकते हैं। इसमें एंटी-थेफ्ट और आंसर-बैक फीचर भी मिलता है।

स्टोरेज के लिए सीट के नीचे 29 लीटर की जगह और 2 लीटर का ग्लव बॉक्स दिया गया है। कंपनी इसके साथ हीटेड ग्रिप्स, सिक्योरिटी बजर, बॉडी कवर, रियर कैरियर और 40 लीटर के टॉप बॉक्स जैसे एक्सेसरीज भी उपलब्ध कराएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed