फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Aston Martin AMB 002 Roadster Unveiled With Titanium Frame, 130 HP V-Twin Engine; Limited to 300 Units

एस्टन मार्टिन की सड़क पर दौड़ने वाली पहली सुपरबाइक: AMB 002 रोडस्टर में मिला टाइटेनियम फ्रेम, क्या है खास?

Thu, 10 Sep 2026 09:00 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amar Sharma Updated Thu, 10 Sep 2026 09:00 PM IST
सार

एस्टन मार्टिन AMB 002 रोडस्टर में एक ही बिलेट से मशीनिंग करके बनाए गए टाइटेनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। जो मोटरसाइकिल की संरचनात्मक रीढ़ का काम करता है और इसका वजन 5 किलोग्राम है।

विज्ञापन
Aston Martin AMB 002 Roadster Unveiled With Titanium Frame, 130 HP V-Twin Engine; Limited to 300 Units
Aston Martin Superbike - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लग्जरी कार निर्माता कंपनी एस्टन मार्टिन (Aston Martin) और प्रीमियम बाइक ब्रांड ब्रफ सुपीरियर (Brough Superior) ने अपनी नई सुपरबाइक AMB 002 Roadster से पर्दा उठा दिया है। दोनों कंपनियों की साझेदारी से तैयार AMB 002 Roadster कंपनी की पहली सड़क पर चलने के लिए कानूनी रूप से मान्य मोटरसाइकिल है। इससे पहले दोनों कंपनियां AMB 001 और AMB 001 Pro जैसी केवल ट्रैक के लिए बनाई गई मोटरसाइकिलें पेश कर चुकी हैं। नई AMB 002 Roadster में कार्बन-फाइबर बॉडी, कॉम्पैक्ट डिजाइन और खुले मैकेनिकल हिस्सों के साथ दोनों ब्रांडों की खास डिजाइन पहचान को आगे बढ़ाया गया है। 

विज्ञापन

वाहन निर्माता ने एलान किया है कि वह इस मोटरसाइकिल की सिर्फ 300 यूनिट्स बनाएगी। 

AMB 002 Roadster के डिजाइन में क्या खास है?

  • नई मोटरसाइकिल में दोबारा डिजाइन किया गया साइड स्ट्रेक दिया गया है, जो आगे बढ़ते हुए हेडलैंप हाउसिंग तक पहुंचता है। इसके ट्विन एग्जॉस्ट में एस्टन मार्टिन की रोड कारों से प्रेरित डिजाइन एलिमेंट्स देखने को मिलते हैं।
  • मोटरसाइकिल के पिछले हिस्से में दिए गए रियर लाइट ब्लेड्स एस्टन मार्टिन की हाइपरकार से प्रेरित हैं। इसके अलावा इसमें कीलेस ऑपरेशन, बैकलिट इग्निशन बटन और लेदर सीट पैड जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।

Titanium Frame कितना खास है?

  • AMB 002 Roadster की सबसे खास तकनीकी खूबियों में इसका टाइटेनियम फ्रेम शामिल है। यह फ्रेम एक ही टाइटेनियम बिलेट से मशीन किया गया है और मोटरसाइकिल के स्ट्रक्चरल बैकबोन का काम करता है।
  • इस फ्रेम का वजन केवल 5 किलोग्राम है। मोटरसाइकिल का दावा किया गया कर्ब वेट 190 किलोग्राम है। इसके अलावा बॉडी पैनल और फ्यूल टैंक के कंपोनेंट्स में कार्बन-फाइबर का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Aston Martin AMB 002 Roadster Unveiled With Titanium Frame, 130 HP V-Twin Engine; Limited to 300 Units
Aston Martin AMB 002 Roadster - फोटो : Aston Martin

मोटरसाइकिल में किस तरह का फ्रंट सस्पेंशन दिया गया है?

AMB 002 Roadster में ब्रफ सुपीरियर का डबल-विशबोन ‘Fior Fork’ फ्रंट सस्पेंशन दिया गया है। यह सिस्टम स्टीयरिंग और ब्रेकिंग से पैदा होने वाली ताकतों को अलग करता है और साथ ही फ्रंट-एंड की ज्योमेट्री को बनाए रखने में मदद करता है।


AMB 002 Roadster का इंजन कितना पावरफुल है?

  • मोटरसाइकिल में 1,083cc लिक्विड-कूल्ड V-Twin इंजन दिया गया है। यह इंजन 130 hp की पावर और 110 Nm का टॉर्क पैदा करता है।
  • इंजन को खास तौर पर लो और मिड-रेंज में मजबूत प्रदर्शन देने के लिए ट्यून किया गया है, जबकि ऊंचे RPM पर भी पावर बनाए रखने की क्षमता पर ध्यान दिया गया है। Aston Martin ने AMB 002 Roadster को मुख्य रूप से रोड-फोकस्ड मोटरसाइकिल के रूप में पेश किया है।
विज्ञापन

Aston Martin ने इस साझेदारी को लेकर क्या कहा?

  • एस्टन मार्टिन के ब्रांड डायवर्सिफिकेशन निदेशक स्टेफानो सपोरेटी ने इस साझेदारी पर खुशी जताते हुए कहा कि दो ऐतिहासिक ब्रिटिश नामों की महत्वाकांक्षी साझेदारी अब लग्जरी को-क्रिएशन के एक मजबूत उदाहरण में बदल गई है।
  • उनके मुताबिक, पहली सीमित उत्पादन वाली मोटरसाइकिल से मौजूदा पोर्टफोलियो तक का सफर दिखाता है कि ब्रफ सुपीरियर की इंजीनियरिंग के साथ एस्टन मार्टिन की डिजाइन भाषा को चार पहियों से आगे भी पसंद किया जा रहा है।
  • उन्होंने यह भी कहा कि यह साझेदारी एक महत्वपूर्ण शुरुआत से आगे बढ़कर ब्रांड वैल्यू को बढ़ाने वाली दीर्घकालिक साझेदारी के रूप में विकसित हुई है।

AMB 002 Roadster की कितनी यूनिट बनाई जाएंगी?

Aston Martin AMB 002 Roadster का उत्पादन सिर्फ 300 यूनिट तक सीमित रखा जाएगा। इस तरह कार्बन-फाइबर बॉडी, टाइटेनियम फ्रेम, खास सस्पेंशन और 130 hp V-Twin इंजन वाली यह मोटरसाइकिल एक बेहद सीमित उत्पादन वाली प्रीमियम रोड मशीन के रूप में सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed