फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Aaj ka mesh rashifal 8 October 2026 today aries horoscope in hindi

आज का राशिफल: मेष राशि वालों को आर्थिक लाभ मिल सकते हैं, पढ़ें 8 अक्तूबर का राशिफल

Thu, 08 Oct 2026 05:01 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 08 Oct 2026 05:01 AM IST
सार

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए सकारात्मक शुरुआत लेकर आ सकता है। सुबह-सुबह कोई ऐसी खबर मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

विज्ञापन
Aaj ka mesh rashifal 8 October 2026 today aries horoscope in hindi
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेष राशि अग्नि तत्व की ऊर्जावान और नेतृत्व क्षमता वाली राशि मानी जाती है। इस राशि के जातक साहसी, स्पष्टवादी और तेजी से निर्णय लेने वाले होते हैं। हालांकि कई बार जल्दबाजी और आवेग इनके लिए चुनौती भी खड़ी कर सकते हैं। मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं, जो साहस, ऊर्जा, संघर्ष क्षमता और निर्णय शक्ति के कारक माने जाते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि मेष राशि वालों के लिए सितंबर का महीना कैसा रहने वाला है। 

विज्ञापन


मेष राशि
आज का दिन मेष राशि वालों के लिए सकारात्मक शुरुआत लेकर आ सकता है। सुबह-सुबह कोई ऐसी खबर मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आर्थिक मामलों में भी लाभ के संकेत हैं और रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा, जिसका सीधा फायदा आपके काम की गति पर पड़ेगा। टीम के साथ मिलकर किसी महत्वपूर्ण काम को समय पर पूरा करने में सफलता मिल सकती है।
विज्ञापन


आज विरोधियों या प्रतिस्पर्धियों का सामना करते समय घबराने के बजाय अपनी समझ और आत्मविश्वास पर भरोसा रखें। आपकी सूझबूझ आपको मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकाल सकती है। संतान के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। उनके साथ छोटी यात्रा या घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है, जिससे रिश्ते में नजदीकी बढ़ेगी। परिवार में किसी शुभ या मांगलिक आयोजन की तैयारी शुरू हो सकती है। इससे घर का वातावरण उत्साह और खुशियों से भरा रहेगा। हालांकि अपने जरूरी काम किसी दूसरे के भरोसे पूरी तरह न छोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य बिंदु:
आर्थिक लाभ मिलने के योग
कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ
संतान के साथ अच्छा समय
विरोधियों पर मिलेगी बढ़त
घर में शुभ आयोजन की तैयारी

साप्ताहिक राशिफल 2026: 5 से 11 अक्तूबर तक इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानें सभी 12 राशियों का हाल
ग्रह गोचर: अक्तूबर में बदलेगी इन ग्रहों की चाल और बनेंगे 5 खास योग, जानें किन राशियों को होगा लाभ
मासिक राशिफल अक्तूबर 2026: इन 4 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की और धन लाभ के योग, पढ़ें 12 राशियों का हाल
मेष राशि वालों को स्वास्थ्य और संगति को लेकर सतर्क रहना होगा, पढ़ें अक्तूबर का मासिक राशिफल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed