युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवनी ने ओरल सेक्स को लेकर ऐसा बेतुका बयान दिया कि सुनने वाले भी शर्मसार हो गए। राष्ट्रपति ने ओरल सेक्स को गलत बताते हुए इस पर बैन लगाने की वकालत की है। उन्होंने ये भी कहा कि इस तरह की गलत प्रैक्टिस कुछ बाहरी लोगों के कारण युगांडा में प्रचलित हो रही है और देशवासियों को ऐसी चीजें सीखने से बचना चाहिए।