फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होर्मुज में तेल टैंकर बारूदी सुरंग से टकराया: तीन जहाजों में लगी आग, ईरान ने किस पर मढ़ा आरोप?

Thu, 05 Nov 2026 07:35 PM IST
राकेश कुमार आईएएनएस, तेहरान।

सार

ईरान की आईआरजीसी ने दावा किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में दो अलग-अलग घटनाओं में तीन जहाजों में आग लग गई। इनमें दो सुपरटैंकर शामिल हैं। संगठन ने एक टैंकर के बारूदी सुरंग से टकराने और दो अमेरिकी ड्रोन को कब्जे में लेने का भी दावा किया है। इस बीच अमेरिकी सीनेट में डेमोक्रेटिक नेता चक शूमर ने ईरान के साथ युद्ध खत्म करने की बात कही है।
विज्ञापन
केरल तट पर जहाज में लगी आग, नौसेना ने बताया - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में दो अलग-अलग घटनाओं में तीन जहाजों में आग लग गई। इनमें दो सुपरटैंकर शामिल हैं। आईआरजीसी के मुताबिक, ये घटनाएं बुधवार रात जलडमरूमध्य के दक्षिण में एक ऐसे रास्ते पर हुईं, जिसे उसने अवैध और अनधिकृत बताया है।
विज्ञापन


बारूदी सुरंग से टकराया एक टैंकर
आईआरजीसी ने अपने आधिकारिक मीडिया प्लेटफॉर्म सेपाह न्यूज पर बताया कि एक तेल टैंकर कथित तौर पर नौसैनिक बारूदी सुरंग से टकरा गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई। दूसरी घटना में जलडमरूमध्य से बाहर निकल रहे एक अन्य तेल टैंकर में पूर्वी हिस्से में आग लग गई और उसे रोकना पड़ा। आग बुझाने के लिए पहुंचे एक टगबोट में भी आग लग गई।

दो ड्रोन पर नियंत्रण का दावा
आईआरजीसी ने यह भी दावा किया कि उसकी नौसैनिक इलेक्ट्रॉनिक युद्ध इकाई ने एक अलग अभियान में दो घुसपैठ करने वाले कम लागत के मानवरहित लड़ाकू ड्रोन पर नियंत्रण कर लिया। इसके बाद दोनों ड्रोन को बिना किसी नुकसान के नीचे उतार लिया गया।
विज्ञापन


अमेरिका पर लगाया गंभीर आरोप
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, आईआरजीसी ने अमेरिकी सरकार पर जहाजों को नियमों का उल्लंघन कर बारूदी सुरंगों वाले रास्ते से गुजरने के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया। संगठन का कहना है कि इससे अमेरिकी करदाताओं और पश्चिम एशिया में उसके सहयोगियों को भारी बीमा लागत का सामना करना पड़ रहा है।

शूमर बोले- ईरान के साथ युद्ध खत्म करेंगे
इस बीच, अमेरिकी सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता चक शूमर ने बुधवार को कहा कि अमेरिका ईरान के साथ युद्ध खत्म करेगा। उन्होंने दावा किया कि इस कोशिश में कुछ रिपब्लिकन सांसद भी उनका साथ देंगे। वॉशिंगटन डीसी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शूमर ने कहा कि अमेरिकी संविधान में बजट पर संसद के अधिकार को ऐसे राष्ट्रपति को रोकने के लिए रखा गया है, जो जनता की सहमति के बिना युद्ध करता है।

मध्यावधि चुनाव के बाद आया बयान
शूमर का यह बयान अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में मतदान के कुछ घंटे बाद आया। शुरुआती अनुमानों में डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रतिनिधि सभा और सीनेट, दोनों में बहुमत हासिल करने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें