फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सहयोग से बहरीन बनेगा स्ट्रांग

Mon, 19 Nov 2018 03:40 PM IST
भाषा, मनामा
विज्ञापन
space
विज्ञापन
खाड़ी क्षेत्र के देश बहरीन और भारत के बीच अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सहयोग के लिए अगले वर्ष के शुरू में करार हो सकता है। यह बात बहरीन के एक मंत्री ने कही है।
विज्ञापन


बहरीन के परिवहन और दूरसंचार मंत्री कमाल बिन अहमद मोहम्मद ने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के साथ यह करार अगले वर्ष फरवरी तक होने के उम्मीद है। यह समझौता प्रशिक्षण और अनुसंधान में सहयोग के उद्येश्य से किया जा रहा है। 

मंत्री ने कहा, ‘बहरीन की राष्ट्रीय विज्ञान एवं अंतरिक्ष एजेंसी और इसरो के बीच एक करार पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। बहरीन की सरकार ने इसके लिए मंजूरी दी है और यह अब अंतिम चरण में है। उम्मीद है मैं हस्ताक्षर के लिए जल्दी ही, हो सकता है फरवरी में, अगली विमान प्रदर्शनी के समय भारत में होऊंगा।’ 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह समझौता मुख्यत: प्रशिक्षण के लिए होगा तथा दोनों देश अनुसंधान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि यह शुरूआत है। बहरीन सरकार अपने यहां कुछ लोगों को भारत भेजेगी जहां वे उपग्रह के डिजाइन और निर्माण के काम का आठ सप्ताह का प्रशिक्षण हासिल करेंगे।’ 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें