यूक्रेन के साथ युद्ध छेड़ने के बाद से रूस का बहिष्कार देखने को मिल रहा है. इस बीच रूस ने भी उन देशों पर पाबंदियां लगाई हैं जो उसके खिलाफ हैं. इस बीच रूस से एक वीडियो सामने आया है. इसमें दिखाया गया है कि रूस अपने रॉकेट से कुछ देशों के झंडों की तस्वीर को हटा रहा है, वहीं भारत का झंडा उसपर रहने देता है। यह वीडियो रूसी स्पेस एजेंसी रोस्को स्मोस के हेड दिमित्री रोगोज़िन ने ट्वीट किया है.