Imran Khan Health Row: पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्रीइमरान खान की बहनों ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर और उनके लोग इमरान को जेल में मारने की साजिश रच रहे हैं।
इमरान खान की बहने डॉ. उजमा खान और अलीमा खान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि पाकिस्तानी सरकार और सैन्य नेतृत्व की ओर से इमरान खान को हिरासत में खत्म करने की साजिश रची जा रही। दोनों बहनों ने आसिम मुनीर के अलावा पाकिस्तान के गृह मंत्री और पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी का भी नाम लिया। उजमा खान ने बताया कि उन्होंने हाल ही में इमरान खान से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान इमरान ने उनसे साफ शब्दों में कहा, 'ये लोग मुझे मार देंगे। इन्होंने मुझे खत्म करने की योजना बना ली है।' बहनों ने मौजूदा सत्ता व्यवस्था को 'आसिम मुनीर शासन' करार देते हुए कहा कि उनके भाई की जान को गंभीर खतरा है।