अरबपति कारोबारी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कभी बेहद करीबी थे और मस्क ने ट्रंप को राष्ट्रपति बनाने के लिए न सिर्फ अरबों डॉलर की फंडिंग की थी बल्कि खुद चुनाव प्रचार भी किया था। लेकिन ट्रंप के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के कुछ महीने में ही दोनों के रिश्तों में खटास आ गई है और दोनों खुलकर एक दूसरे पर हमला बोल रहे हैं। इसी बीच एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप पर बड़ा आरोप लगा दिया। गुरुवार को एलन मस्क ने दावा किया कि ट्रंप का नाम एपस्टीन फाइल्स में है। ऐसे में आइए समझते हैं क्या है पूरा मामला और कौन है जेफरी एपस्टीन?