फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ यात्रा: अब तक 11 लाख अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या 11 लाख के पार पहुंच गई है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि पांच जून तक 11,05,676 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। वहीं करीब 48 हजार यात्रियों ने हेलीकॉप्टर सेवा का लाभ लिया है। वहीं 75 गंभीर मरीजों का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया है, जबकि अन्य मरीजों को डंडी-कंडी और एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 1,59,763 श्रद्धालुओं को ओपीडी और आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही 1,10,504 यात्रियों की चिकित्सीय जांच की जा चुकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें