एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Pithoragarh: मां उल्का लायंस ने सेमीफाइनल में जगह की पक्की

Heera Updated Sat, 27 Jun 2026 12:22 AM IST

स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित सोरघाटी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में मां उल्का लायंस ने मेवरिक थंडर्स को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। मां उल्का लायंस के ऑलराउंडर साहिल रावत तीन विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच रहे। सोरघाटी प्रीमियर लीग में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर मेवरिक थंडर्स ने गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मां उल्का लायंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 161 रन बनाए। जवाब में मेवरिक थंडर्स 155 रन ही बना सकी। छह रनों से मां उल्का लायंस ने मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल के लिए जगह पक्की कर ली। टूर्नामेंट में मां उल्का लायंस पहले स्थान पर बनी हुई है। विजेता टीम से विनय कापड़ी ने 39, प्रदीप देवली 26 व साहिल रावत ने 27 रनों का योगदान दिया। प्रतियोगिता में इस मौके पर सीडीओ डॉ.दीपक सैनी, मां उल्का लायंस के ओनर मनीष जोशी, सोरगड़ के ओनर तपन रावत, मेवरिक थंडर्स के ओनर सहित खेलप्रेमी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें