फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: छुट्टी के बाद खुले स्कूलों में फिर से लौटी रौनक

पिथौरागढ़। ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म होने के बाद जिले के सभी माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालय खुलने से इनमें फिर से रौनक लौटी है। विद्यार्थी खुशी से झूमते हुए स्कूल पहुंचे और एक-दूसरे के साथ छुट्टी के अनुभव साझा किए। हालांकि पहले दिन बारिश के चलते छात्रसंख्या कम रही। जिले में 946 प्राथमिक, 203 उच्च प्राथमिक और 86 हाईस्कूल, 128 इंटर कॉलेज संचालित हैं। सभी विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते सुनसानी थी। बुधवार को छुट्टी खत्म होने पर फिर से स्कूलों में रौनक लौटी है और ये विद्यार्थियों की चहलकदमी से गुलजार हुए हैं। विद्यार्थी खुशी से झूमते हुए स्कूल पहुंचे और प्रार्थना के साथ शुरुआत की। एसडीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बहादुर सिंह बिष्ट ने बताया कि बारिश के चलते पहले दिन 150 विद्यार्थी विद्यालय पहुंचे, जबकि विद्यालय की छात्रसंख्या 468 हैं। उन्होंने बताया कि अधिकांश विद्यार्थी मुनस्यारी, धारचूला, डीडीहाट आदि दूरस्थ क्षेत्रों के रहने वाले हैं। बारिश के चलते सड़कें बंद होने से विद्यार्थी नहीं लौट सके। सीईओ तरुण कुमार पंत ने बताया कि जिले के सभी माध्यमिक और प्राथमिक खुल गए हैं और कक्षाओं का संचालन शुरू हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें