फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम धामी के दौरे को लेकर श्रीनगर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, मार्गों पर बैरिकेडिंग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शनिवार को श्रीनगर दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। उनके आगमन को देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है। इसके तहत आंतरिक मार्गों पर बैरिकेडिंग की जा रही है, ताकि आवागमन को व्यवस्थित रखने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जा सके। मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान श्रीयंत्र टापू में नगर निगम की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह रोडवेज बस अड्डे से रामलीला मैदान तक आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। दौरे के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखना भी पुलिस के सामने चुनौती रहेगी। इसके लिए शहर के प्रमुख मार्गों और कार्यक्रम स्थलों के आसपास विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जा रहा है, जिससे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान आम लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो। सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें