पौड़ी। गढ़वाल वन प्रभाग के पौड़ी रेंज नागदेव से सटे मासौं तल्ला गांव में गुलदार एक मुर्गी बाड़े में घुस गया। जाली के रास्ते होते हुए गुलदार एक बंद कमरे में पहुंचकर अंदर ही कैद हो गया। गुलदार की सूचना पर गांव में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत कर गुलदार का रेस्क्यू कर रेंज कार्यालय पहुंचाया। रेस्क्यू में दो वन कर्मी घायल हुए।