फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम शिला: जहां ग्वालन बनी मां वाराही समाईं थीं शिला के भीतर

अरविंद कुमार Updated Sat, 29 Aug 2026 10:45 PM IST

चंपावत। मां वाराही धाम देवीधुरा की भीम शिला का आध्यात्मिक और पौराणिक महत्व है। भीम शिला के संदर्भ में कई मान्यताएं भी हैं। वाराही मंदिर के पीठाचार्य कीर्ति बल्लभ जोशी का कहना है कि अज्ञातवास के समय पांडवों ने यहां वास किया। मान्यता है कि एक बार जब पांडव शिला पर बैठ कर चौपड़ खेल रहे थे, तब उनके साथ मां वाराही एक ग्वालन के रूप में बैठी हुई थी। इसी बीच भीम को किसी बात पर क्रोध आया तो ग्वालन भीम का क्रोध देखकर इसी शिला के भीतर समा गई। माना जाता है कि तब भीम ने ग्वालन की तलाश में अपनी तलवार से शिला को बीच से काटकर दो हिस्सों में बांट दिया लेकिन भीम यह भूल गए कि उस समय शिला पर उनके भाई भी बैठे हैं। जब शिला दो भागों में कट कर गिरने लगे तो भीम ने एक बड़ी शिला के कटे हुए दोनों हिस्सों के ऊपर रख दिया, जिससे शिला गिरने से बच गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें