सावन के पहले सोमवार में शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। सभी शिवालयों में लंबी-लंबी लाइनें लगाकर लोग शिवलिंग में जल चढ़ाने के लिए प्रतिक्षा करते नजर आए। वहीं भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए भक्तों ने बेलपत्री, धतूरा, फल आदि का चढ़ावा दिया। कर्णप्रयाग के शिव मंदिर, जलेश्वर, टटेश्वर, आदि मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही।