भेलूपुर थाना क्षेत्र के रविंद्रपुरी स्थित ओरियाना हॉस्पिटल में 28 वर्षीय नीलम पटेल की मौत के बाद बुधवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और कर्मचारियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि प्रसव के बाद तबीयत बिगड़ने पर नीलम को प्रज्ञा हॉस्पिटल से ओरियाना हॉस्पिटल रेफर किया गया था। यहां पहुंचने के बाद काफी देर तक इलाज की स्थिति स्पष्ट नहीं की गई। बाद में परिजनों को उनकी मौत की सूचना मिली।