वाराणसी में चौबेपुर थाना क्षेत्र के बार्थरा कला (टड़िया) गांव निवासी एक किशोरी की मंगलवार सुबह सरैया विशुनपुरा में डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। उसकी पहचान राजेश कुमार की 16 वर्षीय पुत्री रोशनी के रूप में हुई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने डंपर को रोककर चालक की पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। रोशनी श्री कच्चा बाबा इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। मंगलवार सुबह करीब सात बजे वह घर से विद्यालय जाने के लिए निकली थी। बिशनपुरा में पूर्व प्रधान पप्पू मिश्रा के घर के सामने पहुंचते ही वह डंपर की चपेट में आ गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।